Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार था और अब सबकी नजरें इस फिल्म की कमाई पर टिकीं हैं, कि फिल्म ने कैसी ओपनिंग की है।
बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। वहीं, ये फिल्म ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है, लेकिन शाहरुख खान की ‘पठान’ और रणबीर कपूर की ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने इससे अच्छी कमाई की थी।
ये भी पढ़ेंः Nysa Devgan Birthday Celebration: बेहद ही सादगी से निसा देवगन ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, वीडियो वायरल
ओपनिंग डे पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने की इतनी कमाई
‘पठान’ ने पहले दिन 57 करोड़ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले दिन 15.73 करोड़ रुपए कमाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने पहले दिन 12.50 करोड़ रुपए की नेट कमाई की है।
ये स्टार्स हैं लीड रोल में
बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम समेत कई मुख्य कलाकार हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आ रही है।
फरहाद सामजी ने किया फिल्म को डायरेक्ट
वहीं, फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। सलमान की फिल्म को लेकर पहले ही हाई बज था अब फिल्म रिलीज हो चुकी है और मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म ईद और वीकेंड पर धमाकेदार कमाई कर सकती है।
ये भी पढ़ेंः Video: थाईलैंड हाईवे पर अनुपम खेर को हुए भगवान शिव के दर्शन, वीडियो शेयर कर बोले- ‘जय शिव शंभू’
ओपनिंग डे पर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ से पीछे हुई किसी का भाई किसी की जान
हालांकि फिल्म किसी का भाई किसी की जान ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की फिल्म पठान और रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ से कम कमाई कर पाई लेकिन असली कलेक्शन 12.50 कम या ज्यादा हो सकता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान कितना कलेक्शन कर पाती है।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
6 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
7 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
9 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
9 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
10 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
11 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
12 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines