News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Salman Khan Film: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी अलग ही पकड़ बनाकर रखती थी। भाईजान ने इंडस्ट्री को कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने जमकर कलेक्शन किया है और वो ब्लॉकबस्टर निकली है। आज हम आपको सलमान की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो 25 साल पहले आई थी, लेकिन इस फिल्म की हीरोइन तीन बार बदली गई थी। आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म थी?
दरअसल, हम सलमान की जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि उनकी पॉपुलर फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ है। जी हां, सलमान खान की यही फिल्म है, जिसमें हीरोइन को एक नहीं बल्कि तीन बार बदला गया था। फिल्म में सलमान खान के साथ प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी ने अहम किरदार निभाया था।
हालांकि, पहले प्रीति जिंटा की जगह तब्बू को साइन किया गया था, लेकिन तब्बू ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। तब्बू के बाद फिल्म करिश्मा कपूर के पास गई, लेकिन उन्होंने भी फिल्म को करने से इनकार कर दिया। इसके बाद ये फिल्म प्रीति जिंटा को ऑफर हुई और एक्ट्रेस ने फिल्म को साइन किया था।
वहीं, अगर रानी मुखर्जी के किरदार की बात करें, तो उनके रोल के लिए पहले ऐश्वर्या राय को कंसीडर किया जा रहा था, लेकिन रानी को ऑफर हुई और उन्होंने इस फिल्म को किया। फिल्म का बजट 13 करोड़ रुपये थे और 13 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाका कर दिया था।
जी हां, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे थे। फिल्म ने भारत में सिर्फ 16 करोड़ रुपये कमाए थे और दुनियाभर में इसका कलेक्शन करीब 32 करोड़ रुपये के पास रहा था। इस फिल्म को आज भी लोगों का उतना ही प्यार मिलता है।
यह भी पढ़ें- Disha Patani के घर पर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी बरार-रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।