बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब हर कोई उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआएं और प्रार्थना कर रहा है, तो वहीं उनके परिवार वाले उनसे मिलने के लिए अस्पताल में जा रहे हैं. इसी बीच सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की को-स्टार चित्रांगदा सिंह ने सलीम खान को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: जेल से बाहर आते ही ठुमकों में डूबे राजपाल यादव, पत्नी संग धोती-कुर्ता में किया डांस, वीडियो वायरल
चित्रांगदा सिंह ने बताया सलीम खान का हाल
चित्रांगदा सिंह ने हाल ही आईएनएस से बात करते हुए सलमान खान के पिता सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है. दरअसल, चित्रांगदा सिंह ने कहा है कि अब वह पहले से ठीक है. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं. उन्होंने आगे कहा की यह बात सुनकर उनके चाहने वाले जरूर खुश होंगे.
यह भी पढ़ें: यश की ‘टॉक्सिक’ का काउंटडाउन शुरू, कल टीजर में खुलेगा रहस्यमयी दुनिया का राज
‘बैटल ऑफ गलवान’ का नया गाना हुआ रिलीज
सलमान खान के पिता सलीम खान की जब तबीयत बिगड़ी तो सलमान ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. लेकिन जैसे ही उन्हें पिता की तबीयत के बारे में पता चला, वो तुरंत पिता के पास पहुंच गए. दबंग खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नया गाना वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज किया गया है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. इस गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल धमाका, ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बीच कूदा ‘नया रजनीकांत’
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने क्या हेल्थ अपडेट दिया था
दरअसल, बीते दिन यानी 17 फरवरी को सलीम खान के हेल्थ अपडेट देते हुए लीलावती अस्पताल के डॉक्टर पारकर ने कहा था, ‘सलीम खान को 17 फरवरी सुबह के समय लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था. उन्हें उनके फैमिली फिजिशियन लेकर आए थे. उन्हें देखने के बाद तुरंत उन्हें मेडिकेशन दिया गया था. हमने उन्हें फिलहाल आईसीयू में रखा था. लेकिन बाद में हमने उन्हें वेन्टी लेटर पर रखा गया ताकि सिचुएशन और खराब न हो. दरअसल, सलीम खान जब अस्पताल आए थे, तो उनका ब्लड प्रेशर हाई था और झटके आ रहे थे.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines