Salman Khan Cryptic Post: बॉलीवुड के भाईजान और बॉक्स ऑफिस की शान सलमान खान कुछ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करे, वो मीडिया की हेडलाइंस बन जाता है. एक्टर के फैंस इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच उनका एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. सलमान खान का यह पोस्ट देखकर उनके चाहने वाले काफी परेशान हो रहे हैं.
सलमान खान ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
सलमान खान 90 के दशक से लेकर अब तक बड़े पर्दे पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं. सलमान खान 60 साल के हो चुके हैं, उनका पोस्ट देखने के बाद लोग एक्टर से बस यही पूछ रहे है कि क्या वो ठीक हैं? दरअसल, सलमान खान ने आज यानी 17 अप्रैल की शाम को एक्स पर फोटो शेयर की है, साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है. जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं. सलमान खान ने एक्स पर शर्टलेस फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अकेला’ (Alone) और ‘तन्हा’ (Lonely). ‘अकेला’ होना आपकी अपनी मर्जी होती है, लेकिन ‘तन्हाई’ आपको उस वक्त महसूस होती हैं जब कोई भी आपके साथ नहीं रहना चाहता… भाईजान ने आगे लिखा, ‘अब इसके आगे आपको खुद ही तय करना है कि आपको क्या करना है.’
यह भी पढ़ें: OTT पर स्ट्रीम होते ही नंबर-1 बनी 8 एपिसोड की ये धांसू क्राइम-थ्रिलर सीरीज, हर सीन का ट्विस्ट करेगा हैरान
सलमान खान के पोस्ट ने फैंस की बढ़ाई चिंता
दबंग खान का यह पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया और उनके फैंस पोस्ट पर कमेंट करने लगे और उनसे पूछना शुरू कर दिया कि आपको क्या तकलीफ है. दरअसल, एक यूजर ने लिखा, ‘क्या सिंगल लाइफ से परेशान हैं’. तो वहीं दूसरे ने सलमान खान से सवाल पूछा, ‘सब ठीक है न सर?’ इतनी ही नहीं फिल्मी सितारे भी भाईजान की पोस्ट पर लाइक करते हुए नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Box office Collection Day 17: ‘राजा शिवाजी’ बनी मराठी सिनेमा की ‘धुरंधर’, 17वें दिन भी की शानदार कमाई
सलमान खान का वर्कफ्रंट
वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. एक्टर के फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं. इस मूवी की रिलीज डेट को टाल दिया गया है. हालांकि, पहले यह फिल्म बैटल ऑफ गलवान के नाम से रिलीज होने वाली थी. लेकिन यह मूवी अब कब रिलीज होगी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
16 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
16 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines