Salman Khan Father Salim Khan Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। बीते कुछ महीनों पहले सलमान खान के घर पर सुबह-सुबह फायरिंग हुई थी। कथित तौर पर इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने ली थी। जैसे ही ये मामला सामने आया, तो पुलिस भी एक्शन में आ गई और मामले की तेजी से जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस केस को बेहद गंभीरता से लिया और मामले में कई आरोपियों को अरेस्ट किया गया। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब सलमान खान के पिता को धमकी मिली है।
बुर्काधारी महिला ने दी धमकी
दरअसल, इस वक्त खबर आई है कि अभिनेता सलमान खान के पिता को एक बुर्काधारी महिला ने धमकी दी है। सूत्रों के मुताबिक सलीम खान सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी एक स्कूटी पर दो लोग आए और बुर्के में आई महिला बोली कि लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या? जैसे ही पुलिस को मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एक आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट
मिली जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि जब सलीम खान सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए बैंडस्टैंड एरिया में थे, तो उस वक्त ही उन्हें ये धमकी दी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी का अरेस्ट किया है, लेकिन अभी भी आरोपी बुर्काधारी महिला फरार है और बांद्रा पुलिस की दो टीमें महिला की तलाश कर रही है। देखने वाली बात होगी कि इस आरोपी महिला को पकड़ने के लिए पुलिस कितना वक्त लेती है।
चिंता में फैंस
गौरतलब है कि अप्रैल के महीने में जब सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी, तब भी मामला बड़ा नाजुक था। हालांकि सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस ने बेहद सतर्कता के साथ इस केस पर काम किया। हालांकि पुलिस अभी भी इस मामले की जांच में जुटी है क्योंकि पुलिस को इस केस में और जानकारी चाहिए। ऐसे में सलीम खान को इस तरह की धमकी मिलने से उनके चाहने वाले चिंता में आ गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग का मामला अभी भी चर्चा में है क्योंकि इस केस से जुड़े एक आरोपी ने हाल में आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी टूटी उंगली के इलाज के लिए डॉक्टर ने पैसे मांगे हैं।
यह भी पढ़ें- नाजुक हालत में हॉस्पिटल में एडमिट हुई मशहूर एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर दुआओं का दौर
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines