नाजुक हालत में हॉस्पिटल में एडमिट हुई मशहूर एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर दुआओं का दौर

Famous South Actress Admitted to Hospital: भारतीय सिनेमा इस वक्त बड़े दुखों को झेल रहा है। हाल ही में हिमेश रेशमिया के पिता के निधन से इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूटा, तो वहीं अब साउथ सिनेमा से बेहद बुरी खबर आई है।

Kaviyoor Ponnamma

Kaviyoor Ponnamma

Famous South Actress Admitted to Hospital: ऐसा लग रहा है जैसे इंडियन सिनेमा को किसी की नजर-सी लग गई है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। इससे अभी सितारे उबरे भी नहीं थे कि हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया के निधन से इंडस्ट्री को बड़ी क्षति पहुंची। वहीं, अब खबर आ रही है कि एक मशहूर एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत बेहद नाजुक है।

विज्ञापन

‘स्क्रीन की मां’ की हालत गंभीर

दरअसल, खबर साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आ रही है। सूत्रों के अनुसार पॉपुलर मलयालम एक्ट्रेसेस में से सबसे मशहूर और स्क्रीन की मां कहे जाने वाली कवियूर पोन्नम्मा इस वक्त अस्पताल में हैं। कवियूर गंभीर रूप से बीमार थीं और अब एक निजी अस्पताल में उन्हें एडमिट कराया गया है। 75 साल की अभिनेत्री कवियूर की सीरियस हालत सुनकर फैंस भी चिंता में आ गए हैं। जैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स को भी ये खबर मिली तो वो भी कवियूर के लिए दुआ करने लगे।

विज्ञापन

मां और दादी के रोल के लिए फेमस हैं कवियूर

गौरतलब है कि कवियूर साउथ सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम हैं। कवियूर ने 1950 के दशक के आखिर में मलयालम नाटक से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और वो फिल्मों में मां और दादी के रोल में नजर आने लगी। अपनी इन भूमिकाओं के लिए वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बता दें कि कवियून ने तमाम फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।

Kaviyoor Ponnamma

Kaviyoor Ponnamma

विज्ञापन

 

अमेरिका में रहती है कवियूर की बेटी

एक्ट्रेस ने सत्यन और प्रेम नजीर, ममूटी, मोहनलाल, सुरेश गोपी और कई अन्य दिग्गज अभिनेताओं की मां का किरदार निभाया है। साथ ही दर्शकों को मोहनलाल के साथ पोन्नम्मा की केमिस्ट्री बेहद पसंद आती है। साल 2022 में आखिरी बार उन्होंने ग्रीस पेंट पहना था, जिसके बाद उम्र संबंधित बीमारी ने उन्हें घेर लिया था और वह ज्यादातर समय घर पर ही रहती थीं। साल 2011 में ही उनके पति का निधन हो गया था और उनकी एक बेटी है, जो अमेरिका में बस गई। बीते कुछ दिनों से कवियूर बीमारी हैं और अब उनकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन

कई सितारों ने लिया एक्ट्रेस का हाल

एक्ट्रेस की हालत को देखते हुए ‘स्क्रीन’ के उनके कई बेटे और बेटियां अस्पताल में उनसे मिलने आए हैं और उनका हाल जान रहे हैं। गौरतलब है कि बीते साल एक्ट्रेस को लेकर अफवाहें भी आई थी कि उनके परिवार ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है और वो बेहद दुख में हैं। हालांकि कवियूर ने इस तरह की सभी अफवाहों का खंडन किया था और कहा था कि वो अपने सबसे छोटे भाई के संग रह रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ