Salim Khan Death Threat: सलमान खान (Salman Khan) को लम्बे समय से बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में एक्टर के घर पर फायरिंग भी की गई थी। अभी तक इस मामले की जांच भी पूरी नहीं हुई थी कि एक नया कांड हो गया। अब भाईजान के पिता सलीम खान को एक बार फिर कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम की जानलेवा धमकी मिली है। मॉर्निंग वॉक पर निकले सलीम खान को बुर्का पहनी एक औरत ने कुछ ऐसा कहा कि पुलिस तुरंत एक्शन मोड़ में आ गई।
सलीम खान को बुर्का पहनी महिला ने दी धमकी
अब पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है जिसने सलीम खान को धमकाया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस की गाड़ी में इस बुर्काधारी महिला को बिठाकर ले जाया जा रहा है। बता दें, सलीम खान जब सुबह सैर के लिए निकले थे तो गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एक स्कूटी रुकी। इस पर 2 लोग सवार थे और एक महिला जो बुर्के में थी, उसने उन्हें कहा- ‘लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?’ तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई और मामला दर्ज हो गया।
पकड़े गए दोनों आरोपी
पुलिस ने बिना देरी किया छानबीन शुरू कर दी और सभी CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। इन CCTV फुटेज की मदद से दोनों स्कूटी सवारों को ढूंढ निकाला गया। अब इन दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। सामने आ रहे वीडियो में दोनों आरोपी पुलिस स्टेशन में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, महिला ने बुर्के से अपना मुंह छिपाया हुआ है। तो दूसरे आरोपी के चेहरे को भी काले कपड़े से ढक दिया गया है।
यह भी पढ़ें: पैसे-पैसे को मोहताज हुईं मशहूर सिंगर की पत्नी, Amitabh Bachchan से मांगी मदद, Tiger Shroff को कहा असली हीरो
जांच में जुटी पुलिस
अब उनकी शक्ल तो रिवील नहीं हुई लेकिन सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस इन दोनों को दिल खोलकर गालियां दे रहे हैं। सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर सभी काफी चिंतित हैं। हालांकि, पुलिस इस मामले में जरा भी देरी नहीं कर रही और तत्काल प्रभाव के साथ जांच में जुटी हुई है। अब महिला ने सलीम खान को वो सब क्यों कहा था? और क्या वो वाकई बिश्नोई गैंग से ताल्लुक रखती है? पुलिस इन सवालों का जवाब पाने में जुट गई है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines