सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन रिलीज से पहले ही ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। फिल्म के एचडी वर्जन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और टोरेंट वेबसाइट्स पर लीक कर दिया गया, जिससे प्रोडयूसर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
फैंस ने मेकर्स की यूं की मदद
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लीक होने की खबर मिलते ही सलमान खान के फैन क्लब्स ने साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन टीम और मुंबई पुलिस के साइबर सेल के साथ मिलकर 3000 से ज्यादा पायरेटेड लिंक को हटाया है। इसके बावजूद फिल्म के मूल लीक सोर्स का अब तक पता नहीं लगाया जा सका है।
मामले में होगा कानूनी एक्शन
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, नाडियाडवाला की प्रोडक्शन टीम ने 1000 से ज्यादा संदिग्ध अकाउंट्स को चिह्नित कर पुलिस को रिपोर्ट किया है। फिल्म निर्माता लगातार साइबर सुरक्षा टीम और लीगल एक्सपर्ट्स के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि साइबर सेल संदिग्ध आईपी एड्रेस को ट्रैक कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लीक से पहले ही आई थी चेतावनी
सलमान खान फैन क्लब के प्रमुख रवि देसाई ने खुलासा किया कि फिल्म की पायरेसी को लेकर पहले ही संकेत मिल चुके थे। कुछ दिन पहले ही एक अकाउंट ने फिल्म की अनदेखी तस्वीर पोस्ट करते हुए दावा किया था कि वो फिल्म को ऑनलाइन रिलीज करेगा। हालांकि, वो अकाउंट जल्द ही डिलीट हो गया, लेकिन रिलीज से कुछ घंटे पहले ही फिल्म सोशल मीडिया पर लीक हो गई।
ईद को मिली औसत ओपनिंग
लीक के असर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ‘सिकंदर’ ने बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन लगभग 26 करोड़ रुपये की कमाई की। अब सभी की निगाहें ईद की छुट्टी पर टिकी हैं, जिससे फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद है।
पायरेसी से कलेक्शन पर पड़ेगा असर?
फिल्म इंडस्ट्री में पायरेसी हमेशा से एक बड़ी समस्या रही है। इससे न सिर्फ फिल्म निर्माताओं को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि थिएटर बिजनेस पर भी गहरा असर पड़ता है। ‘सिकंदर’ की लीक के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना टिक पाती है और मेकर्स इस समस्या से कैसे निपटते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘लाफ्टर शेफ्स’ में होगी जन्नत-फैसु की एंट्री! क्या ब्रेकअप रूमर्स के बीच दिखेंगे साथ?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
17 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
17 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
19 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines