Salman Khan Glimpse in Varun Dhawan Movie: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टेस्टर कट आज रिलीज हुआ और इसने दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। इस फिल्म की पहली झलक को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं, फिल्म में वरुण ने तो लोगों को खूब इंप्रेस किया ही है लेकिन इसके टेस्टर कट के रिलीज होते ही एक बार फिर सलमान खान चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल कुछ नेटिजन्स का मानना है कि उन्होंने इस टीजर में सलमान खान की झलक देखी है, जो फिल्म में एक सरप्राइज के तौर पर मानी जा रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
टीजर में दिखी सलमान की झलक
‘बेबी जॉन’ एक एक्शन पैक्ड फिल्म है, जिसका इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। टीजर देखने के बाद कई सितारों ने भी इसकी तारीफ की है, जिसमें करण जौहर और जाह्नवी कपूर शामिल हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान फिल्म में एक सीनियर पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे। अब कुछ फैन्स का कहना है कि उन्हें टीजर में सलमान का एक शॉट देखने को मिला है। हालांकि मेकर्स की तरफ से इस पर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आई है।
फैंस ने किया टीजर को लेकर कमेंट
टीजर में एक पुलिसकर्मी का बैक शॉट है, जिसमें चेहरे की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन फैन्स इसे सलमान खान मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या ये सच में सलमान खान है? अगर हां, तो ये शानदार होगा। #बेबीजॉन।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या ये #बेबीजॉन टीजर से सलमान खान का बैक शॉट है?’ हालांकि इस पर कुछ लोग मानते हैं कि ये दरअसल वरुण धवन ही हैं।
आपको बता दें फिल्म ‘बेबी जॉन’ को साल 2016 की तमिल फिल्म ‘थेरी’ के हिंदी रीमेक के तौर पर बनाया गया है। पिछले महीने ‘मिड-डे’ ने इस फिल्म में सलमान खान के कैमियो के बारे में जानकारी दी थी। सूत्रों के मुताबिक, सलमान इस फिल्म में कुछ एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे। वो फिल्म में एक पुलिस अधिकारी के तौर पर नजर आएंगे।
फिल्म में जैकी श्रॉफ भी शामिल
फिल्म में वरुण धवन के अलावा जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे सितारे भी हैं। ये एक मजेदार फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांचक कहानी का भरपूर मिश्रण है। इसे जियो स्टूडियोज और एटली के सहयोग से रिलीज किया जा रहा है, जबकि इसका निर्माण ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज द्वारा किया गया है। फिल्म का निर्देशन कलीस ने किया है और ये 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
36 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines