Somy Ali Reacts On Hema Committee Report: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का काला सच अब दुनिया के सामने आ रहा है। बड़े-बड़े सेलेब्स की करतूत देख पूरी दुनिया चौंक गई है। वहीं, अब हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर सलमान खान (Salman Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड का रिएक्शन सामने आया है। अब सोमी अली ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का हाल देख कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं और ये भी कहा है कि अब वक्त आ चुका है कि फिल्म इंडस्ट्री से ये गंदगी साफ कर दी जाए।
सोमी अली ने सुनाया बॉलीवुड इंडस्ट्री का हाल
सोमी अली का कहना है कि हेमा कमेटी की रिपोर्ट के जो भी नतीजे सामने आए हैं वो बेहद निराशाजनक हैं। हालांकि, न सिर्फ केरल में बल्कि दुनिया भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की महिलाएं इस सच्चाई से वाकिफ हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने एक्सपीरियंस पर बात करते हुए कहा कि 1990 के दशक में उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही औरतों की तरह तो हालात नहीं देखे, लेकिन बॉलीवुड में भी उन्होंने टॉक्सिक माहौल झेला है, जहां औरतों को चुप करवा दिया जाता था और बोलने की सजा मिलती थी। एक्ट्रेस ने #MeToo की घटनाओं का जिक्र करते हुए खुलासा किया कि उन्हें भी वार्निंग मिली थी कि अगर करियर में आगे बढ़ना है तो कुछ आदमियों के कमरों में जाना पड़ेगा।
सोमी अली ने खोले राज
सोमी अली का कहना है कि उन्होंने दिल तोड़ देने वाली ‘walk of shame’ भी देखी है, जहां बड़े-बड़े बॉलीवुड एक्टर्स जो कि फैमिली मैन की मूर्त दिखते हैं उनके द्वारा शोषण किए जाने पर महिलाएं बिखर जाती हैं और सुबह होटल से डरी हुई निकलती हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड का एक भद्दा सीक्रेट भी रिवील किया है। सोमी अली का दावा है कि वो LGBTQ+ कमेटी के लोगों को खुलकर सपोर्ट करती हैं, लेकिन बॉलीवुड के कुछ लोग जेंडर कन्फ्यूज्ड रिलेशनशिप में शामिल होते हैं।
यह भी पढ़ें: फैंस के लिए ‘भगवान’ है ये सुपरस्टार, एक का सालों से पाल रहे परिवार; सरकार से कह चलवाई 9 ट्रेनें
एक्ट्रेस ने की बदलाव की मांग
सोमी अली ने रिवील किया कि उनके समय इन सबके खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाओं को सपोर्ट नहीं मिलता था। एक्ट्रेस ने खुद भी कई तकलीफों का सामना किया है और उनकी आवाज को उतनी अहमियत नहीं मिली जितनी दी जानी चाहिए थी। उनका कहना है कि चाहे केरल हो या कोई और इंडस्ट्री, अब जल्द बदलाव की जरूरत है। हेमा कमेटी की रिपोर्ट इंडस्ट्री के लिए एक वेक अप कॉल है कि महिलाओं और पीड़ितों को सशक्त किया जाए, ताकि वो बिना किसी डर के साथ काम कर सकें।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines