Bigg Boss 18 Contestants: ‘बिग बॉस 18’ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ये शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कई सेलेब्स के नाम अब तक सामने आ चुके हैं जो शो में शामिल हो सकते हैं। इन्हीं में एक नाम बिग बॉस के होस्ट यानी एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड का भी है। दरअसल, काफी समय से मीडिया रिपोर्ट्स इस बात का दावा कर रही हैं कि मेकर्स इस शो के लिए एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) को अप्रोच कर रहे हैं। अब क्या वो वाकई शो में आने के लिए राजी हैं या नहीं? इस बात का खुलासा खुद सोमी अली ने कर दिया है।
क्या सोमी अली करेंगी बिग बॉस 18?
सोमी अली ने आखिरकार इस मामले पर चुप्पी तोड़कर अपना बयान दे दिया है और सब चीजें क्लियर कर दी हैं। अब जो खबर सामने आ रही है वो सुनकर फैंस का दिल टूट सकता है। दरअसल, लोग ये उम्मीद लगा बैठे थे कि जब सोमीअली इस शो का हिस्सा बनेंगी तो उन्हें शो में खूब मसाला मिलेगा। वैसे भी सोमी अक्सर सलमान खान पर सरेआम संगीन आरोप लगाती हैं। ऐसे में अगर वो आमने-सामने होते तो फैंस को भी पता चल जाता कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ?
एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
हालांकि, अब सोमी अली ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया है कि उनके ‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने की सभी रिपोर्ट्स झूठी हैं। सोमी ने अपने बयान में कहा है कि वो नॉन-प्रॉफिट संगठन को छोड़कर ऐसे किसी शो का हिस्सा नहीं बन सकती जो इतने लम्बे समय तक चलता हो। एक्ट्रेस ने कहा कि वो बेहद रेस्पेक्ट के साथ ये कहना चाहती हैं कि उन्होंने आज तक इस शो का एक भी एपिसोड नहीं देखा है और उन्हें इसके बारे में कोई आईडिया नहीं है।
यह भी पढ़ें: गांव में छोटे से घर में रहने वाली मशहूर यूट्यूबर ने खरीदी नई गाड़ी, Bigg Boss में किया था खूब बवाल
झूठी निकली अफवाह
सोमी अली बोलीं कि मैंने सुना है ये शो स्क्रिप्टेड है और मैं इसमें हिस्सा लेने वाली हूं। हालांकि, मैंने कभी भी इस बारे में शो से जुड़े किसी भी व्यक्ति से ये बात नहीं की है। सोमी अली का दावा है कि वो इस तरह के शो में कभी पार्टिसिपेट नहीं करेंगी चाहे मेकर्स उन्हें कांटेक्ट ही क्यों न करें। ऐसे में उनके शो में शामिल होने की सभी खबरें झूठी हैं और ये सब TRP बढ़ने के लिए फैलाई गई हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines