हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'प्लीज उन्हें माफ कर दें', Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने बिश्नोई समाज से की रिक्वेस्ट

Salman Khan House Firing, Somy Ali: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड को उनकी चिंता सता रही है। जी हां, हाल में सलमान के घर हुई फायरिंग पर सोमी ने बात की है। सोमी का कहना है कि मैं बिश्नोई समाज से रिक्वेस्ट करती हूं कि वो इसे भूल जाएं और आगे बढ़ें।

विज्ञापन
Salman Khan, Somy Ali, Image credit- Google

Salman Khan House Firing, Somy Ali: सलमान खान के घर पर फायरिंग होने से फैंस और उनके चाहने वाले आज भी उनकी चिंता करते हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक कई लोगों को इस केस में अरेस्ट किया है और मामले की जांच जारी है। इस बीच अब 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने इस घटना की निंदा की है।

जिस दौर से गुजर रहे हैं, उसका कोई भी हकदार नहीं है

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सोमी अली ने इसके बारे में बात करते हुए चिंता जाहिर की। सलमान खान के घर हुई फायरिंग के बारे में बात करते हुए सोमी ने कहा कि मैं कभी नहीं चाहूंगी कि वो इस दौर से गुजरे, लेकिन इस टाइम वो जिस दौर से गुजर रहे हैं, उसका कोई भी हकदार नहीं है। इसलिए किसी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं।

मैं और मां हैरान थे

सोमी ने आगे कहा कि ब्रेकअप के बाद मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया और मैं 24 साल की उम्र में अमेरिका वापस आ गई। इस बारे में सब जानते हैं और मैं बार-बार इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती। सलमान के साथ जो हुआ वो किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए फिर चाहे वो सलमान हों या शाहरुख या फिर मेरा पड़ोसी ही क्यों ना हो? सोमी ने कहा कि जब मैंने और मां ने इसके बारे में सुना तो हम हैरान रह गए। हम प्रार्थना करते हैं कि उन्हें कोई नुकसान न हो।

विज्ञापन

गलतियां सबसे होती हैं

इस बारे में बात करते हुए सोमी ने कहा कि गलतियां सबसे होती हैं, लेकिन किसी के पास कानून तोड़ने का अधिकार नहीं है। मुझे लगता है कि मैं आज भी गलतियां करती हूं और आपसे भी गलतियां होते होंगी, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप किसी को मारने पर उतारू हो जाएं और उस पर गोली चला दें और अगर कोई ये कर रहा है तो वो सीमा पार कर रहा है।

प्लीज उन्हें माफ कर दें

सोमी ने आगे कहा कि ये घटना कई साल पहले हुई थी और साल 1998 में सलमान बहुत छोटे थे। मैं बिश्नोई समाज से रिक्वेस्ट करती हूं कि वो इसे भूल जाएं और आगे बढ़ें। अगर उन्होंने कोई गलती की है तो मैं उनकी (सलमान) की तरफ से माफी मांगती हूं, प्लीज उन्हें माफ कर दें। अगर आपको न्याय चाहिए तो आपको अदालत का रुख करना चाहिए। मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन

सलमान को नुकसान पहुंचाने से काला हिरण वापस नहीं आएगा

मैं बिश्नोई समाज से अपील करना चाहती हूं कि सलमान खान को नुकसान पहुंचाने से काला हिरण वापस नहीं आएगा। बता दें कि साल 1993 में सोमी अली ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। सोमी अली बॉलीवुड करियर को अलविदा कहने के बाद वर्तमान में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Abdu Rozik ने दिखाई होने वाली दुल्हन की पहली झलक, शेयर की रिंग सेरेमनी की फोटोज

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola