सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने बांधे कंगना रनौत की तारीफों के पुल, कहा- 'वो कभी डरती नहीं'
Edited By Nancy Tomar

Somi Ali
Edited By Nancy Tomar

Somi Ali
Somi Ali: इन दिनों अभिनेत्री से सोशल एक्टिविस्ट बनीं सोमी अली चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में अभिनेता सलमान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकीं सोमी अली ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बारे में बात की है। सोमी ने कहा कि इंडस्ट्री में कंगना इकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं जो ”कभी झूठ नहीं बोलतीं।
सोमी अली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ‘कंगना रनौत इकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं जो कभी झूठ नहीं बोलतीं। मैं उनको नमन करती हूं, वह सच बोलती है और उनके साथ जो भी अन्याय होता है वह कैमरे पर बोलती हैं और कभी डरती नहीं हैं।’
सोमी अली ने आगे कहा कि ‘अपने सभी इंटरव्यू में जिस तरह से वह खुद को संयमित रखती हैं, जिस तरह से वह सच्चाई बताती हैं कि इंडस्ट्री में कैसे काम होता है और कैसे झूठ बोला जाता है, मैं सचमुच उनका सम्मान करती हूं।’ इसके आगे उन्होंने कहा कि ‘यह एक सच्चाई है कि इंडस्ट्री ऐसे व्यक्ति को नापसंद करती है जो ईमानदार है। कंगना रनौत अपने सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी राय को लेकर मुखर रही हैं और समय-समय पर करारा जवाब और बयान देती रहतीं हैं।’
I have the wings and the spirit of those who suffered silently before me, I have your voice that was never raised I have your truth that was never told 🙏 pic.twitter.com/oiBb16Ggy5
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 18, 2023
वहीं, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सोमी अली के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि ‘मेरे पास उन सभी की आत्माएं और पंख हैं, जिन्होंने मेरे सामने चुपचाप सहा मेरे पास आपकी आवाज है जो कभी नहीं उठाई गई, मेरे पास आपकी सच्चाई है जो कभी नहीं बताई गई।’
इसके साथ ही अगर सोमी की बात करें तो वो आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर 1997 में आई फिल्म ‘चुप्प’ में नजर आई थी। इसके बाद वो दक्षिण एशिया में महिलाओं के अधिकारों के लिए सामाजिक सक्रियता में लग गईं थी। साल 2006 में उन्होंने ‘नो मोर टीयर्स’ के नाम पर एक एनजीओ की स्थापना की और वो 90 के दशक में सलमान खान के साथ रिश्तों को लेकर खूब सुर्खियों में भी रही।
वहीं, अगर कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की फिल्म तेजस आने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। साथ ही एक्ट्रेस की फिल्म ‘इमरजेंसी’ और ‘चंद्रमुखी 2’ भी आने वाली हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: