Bigg Boss Season 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए मेकर्स ने अब एक ऐसी सेलिब्रिटी को चुना है, जिनका नाम जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। अब इस रियलिटी शो में मेकर्स सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं, बल्कि सलमान खान के साथ भी खेलना चाहते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि शो में मेकर्स एक कंटेस्टेंट के एक्स बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड या फिर एक्स हसबैंड या वाइफ को ले आते हैं। इससे शो में खूब ड्रामा होता है और ‘बिग बॉस’ की TRP बढ़ जाती है। अब ऐसा ही कुछ मेकर्स सलमान खान के साथ भी प्लान कर रहे हैं।
‘बिग बॉस 19’ में होगी सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड को अप्रोच किया गया है। यानी अभी तक सलमान बाकी कंटेस्टेंट्स के ब्रेकअप के मजे लेते थे और इस बार वो अपने ब्रेकअप का मजाक उड़ाएंगे। हर बार सलमान खान अपने शो में एक्स कपल्स की पोल खोलते हैं, लेकिन अपकमिंग सीजन में सलमान खान की पोल उनकी एक्स गर्लफ्रेंड खोल सकती है। तो चलिए जानते हैं, इस बार शो के लिए सलमान खान की किस एक्स गर्लफ्रेंड को अप्रोच किया गया है?
यूलिया वंतूर को मिला ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर
‘बिग बॉस’ से जुड़ी सभी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया हैंडल से ये जानकारी सामने आई है कि यूलिया वंतूर को ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए एप्रोच किया गया है। आपको बता दें, सलमान खान और यूलिया वंतूर का नाम काफी समय तक साथ में जोड़ा गया था। बॉलीवुड गलियारों में यही चर्चे थे कि कैटरीना कैफ के बाद भाईजान यूलिया वंतूर को डेट कर रहे थे। दोनों को अक्सर साथ पार्टी करते हुए और एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए भी देखा जाता था। यूलिया वंतूर को करियर में आगे बढ़ने में भी सलमना ने सपोर्ट किया है। हालांकि, अब कहा जाता है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।
यह भी पढ़ें: पैपराजी कल्चर पर Sonakshi Sinha का भी फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘समय आ गया है…’
यूलिया कई बार रिजेक्ट कर चुकीं ऑफर
ये बात अलग है कि आज भी सलमान खान और यूलिया वंतूर के रिश्ते अच्छे हैं। दोनों एक-दूसरे की रिसपेक्ट करते हैं और बड़े ही प्यार से मिलते हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने यूलिया वंतूर को सलमान खान के शो में आने का ऑफर दिया है। कहा जा रहा है कि ये पहली बार नहीं है, जब यूलिया वंतूर को ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच किया गया हो। उन्हें कई बार मेकर्स शो के लिए कांटेक्ट कर चुके हैं। हालांकि, हर बार वो इस शो के ऑफर को ठुकरा देती हैं। अब इस बार वो ‘बिग बॉस’ को लेकर क्या फैसला लेती हैं? ये देखना होगा।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
16 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
20 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
22 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines