बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय दुबई में हैं। माना जा रहा था कि 14 अप्रैल को गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी होने के बाद वह कुछ दिन घर से बाहर नहीं निकलेंगे। हालांकि भाईजान ने लोगों की सोच को गलत साबित कर दिया। वैसे भी सलमान खान ने एक बार जो कमिटमेंट कर दी फिर तो वो खुद की भी नहीं सुनते हैं। बस अपने इसी कमिटमेंट को पूरा करने के लिए हमले के 4-5 दिन बाद ही उन्होंने काम शुरू कर दिया। दुबई एयरपोर्ट पर उनका बिंदास लुक और स्वैग तो पहले ही दिख चुका था। अब सलमान दुबई में फुली एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ऑडियंस के साथ बैली डांस किया एन्जॉय
सलमान खान का दुबई में हुए एक इवेंट से लेटेस्ट वीडियो आया है, जिसमें वो एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी का बैली डांस एन्जॉय कर रहे हैं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वायरल हो रहा है। उनके डैशिंग लुक को देखने के बाद कोई नहीं कह सकता कि भाईजान गोलीबारी की घटना से परेशान हैं। वीडियो में सलमान को गेस्ट और ऑडियंस के साथ बैठकर बैली डांस को एन्जॉय करते हुए साफ देखा जा सकता है। यहां तक कि एक्टर गाना गाते हुए कदम भी थिरका रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवेंट के दौरान सलमान खान ने कराटे कॉम्बैट में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा पुशअप कॉम्पीटिशन में लोगों को चीयर भी किया। इवेंट से सलमान खान ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद ये पहला मौका था, जब सुपरस्टार को फैंस के साथ मुखातिब होते देखा गया है।
यह भी पढ़ें: 90’S की क्रश, सुपरस्टार्स संग रोमांस, डॉन से इश्क और ड्रग माफिया संग निकाह; पहचानें कौन?
एक्टर को मिली अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा
गौरतलब है कि सलमान खान को गोलीबारी की घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा दी गई है। हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी भाईजान से मिलने उनके घर पर पहुंचे थे। उधर, इस घटना के बाद सलमान के पिता सलीम खान ने स्टेटमेंट जारी की थी जिसमें उन्होंने हमलावरों को ‘जाहिल’ बताते हुए कहा था कि, ‘ये लोग कहते हैं कि मार देंगे तब पता लगेगा। पुलिस ने हमें अतिरिक्त सुरक्षा दी है। साथ ही पूरा आश्वासन भी दिया है।’
जल्द सिकंदर की शूटिंग करेंगे सलमान
बता दें कि सलमान खान अपने वर्क प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। जल्द ही वह एआर मुरुगदॉस की फिल्म ‘सिकंदर’ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले महीने मई से शुरू हो सकती है, जबकि इसे रिलीज 2025 में किया जाएगा। इस फिल्म की अनाउंसमेंट खुद सलमान ने ईद के मौके पर की थी।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
6 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
10 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
11 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
13 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
22 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines