Salman Khan Death Treat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बार-बार धमकी मिल रही है। जी हां, एक बार फिर से सलमान को धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को सलमान खान के नाम पर धमकी भरा मैसेज मिला है। ये खबर सामने आने के बाद सलमान के फैंस की चिंता फिर से बढ़ गई है। हालांकि, इन धमकियों को इग्नोर करके सलमान अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्टस में बिजी हैं।
सलमान को फिर धमकी
दरअसल, सामने आ रही जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि सलमान के नाम पर ये धमकी भरा मैसेज गुरुवार रात करीब 12:00 बजे मुंबई कंट्रोल रूम को आया है। इस मैसेज की बात करें तो इसमें लिखा गया कि जिसने भी सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई पर गाना लिखा है, उसे नहीं बक्शा जाएगा। मैसेज में कहा गया है कि इस गाने को लिखने वाले को महज एक दिन के अंदर मौत के घाट उतार दिया जाएगा।
पुलिस कर रही जांच
मैसेज में लिखा गया है कि गाना लिखने वाले की हालत ऐसी कर दी जाएगी कि वो अपने नाम से भी गाना नहीं लिखा पाएगा। इसके अलावा सलमान को चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि अगर सलमान में हिम्मत है, तो उसे बचा लें। ये मामला सामने आते ही मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से लगातार सलमान के नाम पर धमकी आ रही है।
बाबा की हत्या के बाद से टेंशन
ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान को इस तरह की धमकी मिली है। जी हां, इसके पहले भी कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ये मामला ज्यादा गरमाया हुआ है। कथित तौर पर बाबा की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। बाबा और सलमान खान एक-दूसरे के बेहद करीब थी। ऐसे में बाबा की हत्या के वक्त से ही सलमान खान को लेकर भी टेंशन बढ़ गई।
फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी
इस घटना के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ाई गई। सलमान खान को लेकर फैंस परेशान भी रहते हैं। हालांकि इस सबके बावजूद सलमान अपने काम पर फोकस कर रहे हैं और वो अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी है। खबर तो ये भी सामने आ रही है कि फिल्म की शूटिंग की वजह से ही सलमान इस बार बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में नजर नहीं आएंगे।
यह भी पढ़ें- TV के मशहूर एक्टर Nitin Chauhaan का निधन, सुसाइड या हादसा कैसे गई जान?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines