Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर इन दिनों खबरों के बाजार में तमाम तरह की न्यूज हैं। भाईजान के फैंस एक तरफ उनके काम पर वापस लौटने से खुश हैं, तो दूसरी ओर सलमान के चाहने वालों में उनको लेकर टेंशन भी है। दरअसल, माहौल इसलिए इतना पेचीदा है क्योंकि हाल ही में हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद से सलमान खान को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
क्या है खुशखबरी?
दरअसल, हाल ही में सलमान खान को लेकर खबर आई थी कि सलमान दुबई जाने वाले हैं और इसके पीछे की वजह भी बड़ी है। हालांकि ये खबर आते ही सलमान के चाहनेवालों का माथा ठनक गया था और फैंस को भाईजान की चिंता होने लगी थी, लेकिन कोई परेशानी की बात नहीं थी क्योंकि सलमान खान इंटरनेशनल शो दबंग री-लोडेड में हिस्सा लेने दुबई जा रहे हैं। वहीं, अब इस इवेंट का पहला पोस्टर भी भाईजान ने जारी कर दिया है।
DA-BANGG THE TOUR – RELOADED
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए जानकारी दी है कि दुबई गेट रेडी फॉर DA-BANGG THE TOUR – RELOADED ऑन 7 दिसंबर 2024। इस पोस्टर में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, आस्था गिल, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और प्रभु देवा नजर आ रहे हैं।
क्यों चिंता में सलमान के फैंस?
गौरतलब है कि सलमान खान को लेकर इस वक्त फैंस चिंता में हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान को लेकर टेंशन बढ़ी हुई है। ये तो सभी जानते हैं कि बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबी थे। वहीं, कथित तौर पर बाबा की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। साथ ही सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट को देखने के बाद हर किसी को सलमान की चिंता होने लगी।
सलमान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हालांकि, बाबा की हत्या के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बाबा के जाने के बाद सलमान ने बिग बॉस की शूटिंग भी कैंसिल कर दी थी। हालांकि बाद में सलमान खान को अपनी कमिटमेंट के चलते ना चाहते हुए भी शो की शूटिंग करनी पड़ी। ऐसे में सलमान के अचानक से दुबई जाने की खबर को लेकर फैंस चिंता में हैं, लेकिन घबराने वाली बात नहीं है क्योंकि दुबई जाने के लिए सलमान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सलमान की हर छोटी चीज को सुरक्षा में रखा गया है। ऐसे में फैंस को उनके इंटरनेशनल शो दबंग री-लोडेड को लेकर खुशी हो रही है।
यह भी पढ़ें- Hardik Pandya की एक्स-वाइफ Natasa Stankovic का वीडियो वायरल, चढ़ा ‘सुर्ख लाल’ रंग का खुमार
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines