Salman Khan

Salman Khan हर साल मनाते हैं गणेश चतुर्थी, Ganpati के सामने नतमस्तक होता है खान परिवार

Salman Khan, Ganesh Chaturthi 2025: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर इस साल भी गणपति विराजमान हुए हैं। पूरे खान परिवार ने साथ मिलकर बप्पा का वेलकम किया। खान फैमिली हर साल इस त्योहार को मनाती है।

Salman Khan, Ganesh Chaturthi 2025: हर साल पूरा देश गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाता है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की पॉपुलर फैमिली में से एक खान परिवार भी इस त्योहार को हर साल बेहद चाव से सेलिब्रेट करता है। सालों से सलमान खान के घर बप्पा विराजमान होते हैं और पूरा खान परिवार एक साथ बप्पा का वेलकम करता है। साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा का विसर्जन भी करते हैं।

विज्ञापन

बेहद धूमधाम से होता है गणपति का स्वागत

इस दौरान खान परिवार में जो धूम और खुशी देखी जाती है, उसका हर किसी को इंतजार रहता है। इस साल भी खान परिवार ने बेहद शानदार तरीके से बप्पा का वेलकम किया और उनकी पूजा की। इस दौरान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं, जिनमें आप देख सकते हैं कि कैसे पूरा खान परिवार एक साथ मिलकर गणपति की पूजा कर रहा है। ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ