Salman Khan Case Accused Post Mortem Report: सलमान खान (Salman Khan) के घर पर हुई फायरिंग मामले में एक बड़ा अपडेट आया है। इस केस में आरोपी अनुज थापन (Anuj Thapan) ने पुलिस कस्टडी में ही फांसी लगा ली थी। जिसके बाद उनको पास ही के अस्पताल में भी ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। इसके बाद अनुज थापन की मौत ने सनसनी मची दी। वहीं, उनके भाई अभिषेक थापन ने इसके बाद अपने बयान में पुलिस पर संगीन आरोप लगाए और साफ कहा कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला लग रहा है।
अनुज थापन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
उनके इन दावों के बाद लोगों के मन में भी एक शक पैदा हो गया। वहीं, अब सच्चाई सामने आ गई है। आखिर अनुज थापन की मौत कैसे हुई वो राज भी बाहर आ चुका है। दरअसल, जिसका सभी को इंतजार था अब वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस रिपोर्ट से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। क्या उनके भाई के दावे सच साबित हुए या फिर ये बस उनके मन का वहम है? चलिए जानते हैं आखिर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट क्या कहती है।
क्या है मौत की वजह?
बता दें, अनुज थापन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनकी मौत का कारण खुदकुशी ही है। दरअसल, उनकी मौत का कारण रिपोर्ट में फांसी बताया गया है। आरोपी की गर्दन पर चोट के निशान भी मिले हैं। साथ ही ये भी कहा गया है कि दम घुटने की वजह से ही उन्होंने अपनी जान गवाई है। खुद मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। इससे साफ होता है कि अनुज थापन की मौत में पुलिस का या किसी और का कोई हाथ नहीं था और उनके परिवार के सभी दावे गलत निकले।
कस्टडी में ही शौचालय के अंदर लगाई फांसी
जानकारी के लिए आपको बता दें, अनुज थापन पर हथियार और गोलियां मुहैया कराने का आरोप था। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके चलते उन्होंने पुलिस कस्टडी में ही शौचालय के अंदर कैदियों को मिलने वाली चादर से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं, फॉरेंसिक जांच के लिए मृतक के विसरा, टिश्यू और अन्य बॉडी पार्ट्स को सुरक्षित रखा गया है। अब इस केस में आगे क्या होता है ये भी देखना होगा।