हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Salman Khan ने Ahmedabad Plane Crash के बाद कैंसिल किया इवेंट, जताया दुख

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सलमान खान ने मुंबई में अपना एक इवेंट कैंसिल कर दिया है। भाईजान ने घटना पर दुख भी जाहिर किया है। आइए जानते हैं कि सलमान खान ने इस पर क्या कहा है?

विज्ञापन
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सलमान खान ने कैंसिल किया इवेंट। image credit- instagram

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अहमदाबाद विमान हादसे के बाद मुंबई में अपना इवेंट कैंसिल कर दिया है। आज 12 जून को सलमान का मीडिया के संग मुंबई के एक होटल में इवेंट था, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही भाईजान ने इवेंट कैंसिल कर दिया। सूत्रों की मानें तो घटना पर सलमान का कहना है कि इस समय जश्न मनाना ठीक नहीं है क्योंकि ये घटना बहुत गंभीर है और पूरा देश इससे दुखी है।

ईशान लोखंडे ने किया रिएक्ट

दरअसल, सलमान खान और इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग का एक इवेंट होना था, लेकिन अहमदाबाद विमान हादसे के बाद इस इवेंट को कैंसिल कर दिया गया है। इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के संस्थापक ईशान लोखंडे ने भी इस पर बयान जारी किया है। घटना पर ईशान का कहना है कि आज हमने इस दुखद घटना के बारे में सुना है।

यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: कैसे हुआ एअर इंडिया का प्लेन क्रैश? 2 मिनट के अंदर हो गया हादसा

इवेंट किया कैंसिल

ईशान ने कहा कि इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग और सलमान खान इस दुख की घड़ी में देश के साथ खड़े हैं। हमारी सारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हमने संयुक्त रूप से इस इवेंट को पोस्टपोन किया है और आगे की डेट डिसाइड करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि आज 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन से जा रहा था, ​जिसमें 242 लोग सवार थे।

राहत और बचाव कार्य जारी

इस घटना पर पूरा देश बेहद दुखी है और हर कोई पीड़ितों के लिए दुआ कर रहा है। आम से लेकर फिल्मी सितारों ने घटना पर रिएक्ट किया है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की है और सभी केंद्रीय सहायता का वादा किया है। इस हादसे में अभी ये सामने नहीं आया है कि कितने लोगों की जान गई है, लेकिन आशंका है कि घटना में कई लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash को लेकर कंगना रनौत ने किया ट्वीट, यात्रियों के सकुशल होने की कामना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें