Salman Khan Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ अगले साल ईद, 2025 के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सलमान भी अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए पूरी शिद्दत से मेहनत करने में जुटे हुए हैं। इस बीच ‘सिकंदर’ से जुड़ा एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ में अपने पिता सलीम खान की पहली बाइक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह फैंस के लिए काफी खास होगा क्योंकि वह एक्टर को अपने पिता की पहली बाइक चलाते हुए देख सकेंगे।
सिकंदर को लेकर चर्चा में सलमान खान
बता दें कि पिछले साल 2023 में सलमान खान की दो फिल्में रिलीज हुई थीं। एक फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और दूसरी फिल्म ‘दबंग 3’ थी। इस साल सलमान की एक भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। हालांकि ईद के मौके पर सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की अनाउंसमेंट करते हुए फैंस को खास सरप्राइज दिया था। इसके बाद से फैंस सलमान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Hotstar की एक्ट्रेस कौन? कभी बनाती थीं रील, कैसे बन गई OTT की स्टार?
सलीम खान के साथ शेयर की थी तस्वीरें
इस बीच ‘सिकंदर’ को लेकर अपडेट आ रहा है कि सलमान खान इस फिल्म में अपने पिता सलीम खान की पहली बाइक का इस्तेमाल करेंगे। हालांकि ऑफिशियल स्टेटमेंट आना अभी बाकी है। बता दें कि कुछ वक्त पहले सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीर में सलीम खान अपनी बाइक ट्रायम्फ पर बैठे हुए नजर आए थे, जबकि सलमान खान उनके साथ में खड़े होकर पोज दे रहे थे। तस्वीर में पिता और बेटे की क्यूट बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी। दूसरी तस्वीर में खुद सलमान बाइक पर बैठे दिखे थे।
सिकंदर में कौन होगी स्टार कास्ट
सलमान खान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इसके बाद से कयास लगाया जाने लगा है कि शायद सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ में इस बाइक का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि फिल्म ‘सिकंदर’ को ए आर मुरुगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल जैसे स्टार्स नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान अपनी 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘किक’ के सीक्वल को लेकर भी चर्चा में हैं।
वरुण धवन की फिल्म में कैमियो
गौरतलब है कि सलमान खान जल्द ही वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन’ में कैमियो करते हुए नजर आएंगे। इसकी एक झलक फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिली थी। इससे पहले सलमान खान को अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। यह फिल्म इस साल दिवाली में रिलीज हुई थी। फिलहाल सलमान खान ‘बिग बॉस 18’ को होस्ट करने में बिजी चल रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines