हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Sunny Deol की फिल्म में कैमियो करेंगे Salman Khan, जनवरी में होगी शूटिंग

Salman Khan cameo in Sunny Deol’s Film Safar: सनी देओल की अगली फिल्म में सलमान खान कैमियो करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
instagram

Salman Khan cameo in Sunny Deol’s Film Safar: सनी देओल इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। ‘गदर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अभिनेता अब अपनी अगली आने वाली फिल्म में बिजी है। इस बीच अब सनी के अगले प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘सफर’ में सलमान खान कैमियो करेंगे। हालांकि इसके बारे में अभी कर सलमान की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- Operation Valentine का टीजर रिलीज, देश को बचाने के लिए जान जोखिम में डालेंगे Varun Tej

‘सफर’ में कैमियो करेंगे Salman Khan

पिकंविला की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल की अगली फिल्म ‘सफर’ में कैमियो के लिए सलमान खान पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म ने सनी देओल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो जानकारी मिली है कि सलमान जनवरी के महीने में अपने कैमियो की शूटिंग करेंगे। जानकारी के अनुसार, सलमान खान के लिए ये एक दिन की शूटिंग होगी। बताया जा रहा है कि सलमान का किरदार फिल्म में एक महत्वपूर्ण इमोशनल मोड़ लाएगा। साथ ही दोनों अभिनेता एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

instagram

2024 में रिलीज हो सकती है फिल्म

बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘सफर’ का निर्माण विशाल राणा द्वारा अपने बैनर एनचेलॉन प्रोडक्शंस के तहत किया जा रहा है। यह फिल्म 2024 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने की उम्मीद है। बताते चलें कि सनी देओल ने इस साल अगस्त में ‘गदर 2’ जैसी हिट फिल्म दी है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद सनी ने खूब सुर्खियां बटोरी।

फैंस को बेसब्री से फिल्म का इंतजार

वहीं, अब फैंस को सनी की अगली फिल्म के रिलीज होने का भी बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों को उम्मीद है कि सनी इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाएंगे। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि टिकट खिड़की पर सनी की फिल्म क्या कमाल करेगी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें