Salman Khan Broke No Kiss Policy: बॉलीवुड के दबंग खान जब कोई कमिटमेंट करते हैं तो फिर तो वो अपने आपकी भी नहीं सुनते। ये डायलॉग्स तो आपने सलमान खान (Salman Khan) के मुंह से कई बार सुना होगा। लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने अब अपनी कमिटमेंट भी तोड़ी है और खुद से किया वादा भी। दरअसल, ये तो सभी जानते हैं कि सलमान खान अपनी फिल्मों में एक चीज को लेकर काफी कॉन्शियस रहते हैं। सलमान खान कई बार जनता के सामने ये बात कबूल कर चुके हैं कि वो पर्दे पर किस करने में कम्फर्टेबल नहीं हैं और वो कभी भी अपनी फिल्मों में किसी लड़की को किस नहीं करेंगे।
सलमान ने तोड़ी किस को लेकर अपनी कमिटमेंट!
लेकिन तब क्या होगा जब हम आपको बताएंगे कि सलमान खान ने अपनी ये कमिटमेंट तोड़ दी है। सुनकर फैंस को भी झटका लगेगा क्योंकि आज तक कभी भी सलमान खान स्क्रीन पर किसी भी हसीना को किस करते नहीं दिखे हैं। चाहे फिर भले ही शूटिंग के दौरान वो उस एक्ट्रेस को डेट ही क्यों न कर रहे हों। सलमान खान ने ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक कई ऐसी लड़कियों के साथ काम किया है जिनके साथ एक वक्त पर उनके अफेयर रहे हैं। हालांकि, फिर भी सलमान ने स्क्रीन पर रोमांस करते हुए इनके साथ कभी भी अपनी मर्यादा नहीं लांघी।
फोटो में किसको किस करते दिखे सलमान?
लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है जिसकी बदौलत ये कहा जा सकता है कि सलमान खान ने एक फिल्म में अपनी एक्ट्रेस को किस किया है। इस वायरल फोटो में इस बात का सबूत भी मौजूद है। सामने आ रही फोटो में सलमान खान एक हसीना को किस कर रहे हैं और वो न तो कैटरीना हैं और न ही ऐश्वर्या। तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर वो एक्ट्रेस कौन है जिसके लिए सलमान खान ने वो कर दिया जिसकी इजाजत वो खुद को भी नहीं देते। तो बता दें, वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) हैं।
Surprised to know Salman had done a small lip lock with karishma kapoor in jeet because he is known for no kissing policy
byu/Sea-Fix691 inBollyBlindsNGossip
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui की पोल एक गलती ने खोली, कॉमेडियन की दूसरी शादी का मिला प्रूफ
फोटो देख फैंस भी हैरान
वायरल पोस्ट के मुताबिक, साल 1996 में आई फिल्म ‘जीत’ (Jeet) में सलमान खान ने करिश्मा कपूर को किस किया था। इसकी फोटो भी सामने आ गई है। हालांकि, इस पोस्ट को देखने के बाद कुछ फैंस सलमान खान का बचाव भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये किस नहीं है। करिश्मा ने अपना मुंह फेरा हुआ है और सलमान उनकी चिन पर किस कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग मजाक उड़ाते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि शायद वो किस अच्छा नहीं था और भाई डर गए। इसलिए उन्होंने नो किसिंग पॉलिसी बनाई है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
42 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines