Shera Father Death: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर हाल ही में दुखों का पहाड़ टूटा है। शेरा के पिता श्री सुंदर सिंह जॉली का कैंसर से निधन हो गया है। अपने भगवान जैसे पिता को खोने के बाद शेरा खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। वो अपने पिता को खोने के बाद शोक में डूबे हुए हैं। हाल ही में सलमान खान खुद शेरा को दिलासा देने के लिए उनके घर पहुंचे थे। भाईजान ने अपने बॉडीगार्ड को कसकर लगाया था और पिता के निधन का दुख बांटा था। वहीं, अब एक बार फिर शेरा को इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है।
पिता के चौथे से वायरल हुआ शेरा का वीडियो
शेरा का अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शेरा गुरुद्वारे में नजर आ रहे हैं। दरअसल, आज सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का चौथा है। पंजाबियों में इसे उठाला भी कहा जाता है। इस रस्म के लिए मृतक के परिवारवाले और जान पहचान के लोग गुरुद्वारे जाकर उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांगते हैं। पाठ पूरा होने के बाद दिवंगत को याद किया जाता है और फिर लंगर रखा जाता है। अब शेरा भी अपने पिता के निधन के बाद इस रस्म को पूरी करते हुए नजर आ रहे हैं।
पिता को खोकर टूट गए शेरा
आपको बता दें, अब जो वीडियो सामने आया है उसमें शेरा सफेद कपड़ों में शोक मनाते हुए नजर आ रहे हैं। भाईजान के बॉडीगार्ड को इस दौरान बेटे होने का फर्ज निभाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, उस दौरान उनकी हिम्मत टूटती हुई नजर आ रही है। शेरा की आंखों से आंसू छलक रहे हैं। उनका चेहरा मुरझाया हुआ है और गम उनकी आंखों में साफ दिखा जा सकता है। वो कैमरे के सामने अपने इमोशंस को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। फिर भी उनकी आंखें उनका साथ नहीं दे रहीं।
यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty की चप्पल और झाडू से होती थी पिटाई, दोनों बहनों के साथ सख्त रहा मां का रवैया
नम आंखों से पिता को कर रहे याद
शेरा लोगों से हाथ मिलाते और गले लगते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वो कैमरे से बचकर अपने आंसू भी पोंछ रहे हैं। अब जिस शेरा को हमेशा हर मुश्किल वक्त में मजबूती के साथ खड़े देखा है, उसे इस तरह देख लोगों के भी दिल टूट गए हैं। शेरा की ये हालत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उदास हो गए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें हिम्मत रखने की सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
सलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
1 hr ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
3 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
15 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
16 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
18 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
20 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
21 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines