Salman Khan Bodyguard Shera Files FIR: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के सबसे करीबी शख्स के साथ हाल ही में किसी ने बड़ा पंगा ले लिया है। अब सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा (Shera) भड़के हुए हैं क्योंकि किसी ने उनकी मां के साथ बदसलूकी की है। जिसके बाद शेरा ने उस शख्स ही सबक सिखाने के लिए कानूनी रास्ता अपना लिया है। दरअसल, शेरा की मां प्रीतम कौर जॉली के साथ उनकी सोसाइटी के ही एक मेंबर ने बैठक में गलत भाषा का इस्तेमाल कर उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की। जिसके बाद शेर ने उस शख्स के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें: कभी इस एक्ट्रेस की PA रह चुकी हैं Parineeti Chopra, किसके कहने पर फिल्मों में ली एंट्री
मीटिंग में हुई बदतमीज़ी
बता दें, जिस सोसाइटी में शेरा और उनका परिवार बीते 50 सालों से रह रहा है उसी सोसाइटी के सेक्रेटरी ने प्रीतम कौर जॉली संग बदतमीज़ी की। अब शेरा की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सोसायटी के सदस्य जिसका नाम जयंतीलाल पटेल है, वो उन्हें बदनाम कर रहा है साथ ही उन्हें संबोधित करने के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, FIR की कॉपी में प्रीतम कौर ने कहा है कि ये घटना उनके पति की मौजूदगी में उनकी सोसायटी की Annual General Meeting के दौरान हुई थी। उनका कहना है कि पटेल ने उन्हें कहा, ‘खुद को क्या समझती हो, अभी AGM में देखो तुमको सब के सामने कैसे नंगा करता हूं।’
Image Credit: Google
दर्ज हुई FIR
बस यही से मामला गरमा गया। इसके बाद शेरा ने इस मामले पर अपना रिएक्शन देते हुए खुलासा किया और कहा, ‘सेक्रेटरी मेरी मां से खुन्नस रखता है। उन्होंने सोसायटी के 13 और सदस्यों के साथ मिलकर रजिस्ट्रार ऑफिस में मेरी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सेक्रेटरी ने मेरी मां पर उंगली उठाना शुरू कर दिया। मुझे लगा था कि मामला सुलझ जाएगा लेकिन मामला बिगड़ता चला गया।’
शेरा का बयान
शेरा ने आगे कहा, ‘AGM में उन्होंने एक किताब छापी और मेरी मां पर ये कहकर निशाना साधा कि प्रीतम कौर ने रजिस्ट्रार ऑफिस में जयंती लाल और सोसायटी के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन ऐसा नहीं था। रजिस्ट्रार ऑफिस ने सोसायटी के सेक्रेटरी को डिबार करने के लिए नोटिस जारी किया है और वो नोटिस ऑफिस को वापस लौटा दिया गया है। मामला अभी भी हायर अथॉरिटी के ऑफिस में पेंडिंग है। सोसायटी कमेटी को इस महीने की 26 तारीख को डॉक्यूमेंट सबमिट करने के लिए कहा गया है। जयंतीलाल ने समाज के बाकी सदस्यों के सामने मेरी मां के बारे में गाली-गलौज करना और उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। आप एक महिला और वरिष्ठ नागरिक के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं? मेरी मां ने कहा कि हमें शिकायत दर्ज करनी चाहिए इसलिए हम आगे बढ़े और धारा 509 और 500 के तहत शिकायत दर्ज की।’
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
5 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
5 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
8 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
8 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
9 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
10 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
10 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines