Shera Father Passed Away: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता श्री सुंदर सिंह जॉली का निधन हो गया है। शेरा और सलमान खान के घर में मातम पसर गया है। शेरा का परिवार सलमान खान के दिल के बेहद करीब है। अब शेरा के पिता की मृत्यु सभी के लिए एक बड़े झटके की तरह है। 88 साल की उम्र में शेरा के पिता श्री सुंदर सिंह जॉली इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। बुधवार को सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता ने अपनी अंतिम सांस ली थी। इस खबर को खुद शेरा कन्फर्म कर चुके हैं।
कब होगा शेरा के पिता का अंतिम संस्कार?
शेरा ने इस दुख की घड़ी में एक बयान जारी कर सभी को कहा है- ‘मेरे पिता श्री सुंदर सिंह जॉली आज स्वर्ग सिधार गए हैं।’ इस इमोशनल बयान के साथ ही सलमान खान के बॉडीगार्ड ने पिता के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी दी है। शेरा ने बताया है कि उनके पिता की अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे शुरू होगी। शेरा के घर से उनके पिता का अंतिम सफर शुरू होगा। शेरा ने अपने घर का पता भी बताया है- ‘द पार्क लग्जरी रेजिडेंस’ लोखंडवाला बैक रोड के पास, ओशिवारा, अंधेरी वेस्ट, मुंबई।
कैंसर से जूझ रहे थे शेरा के पिता
आपको बता दें, शेरा के पिता के निधन का कारण उनकी लम्बे समय से चल रही बीमारी है। दरअसल, श्री सुंदर सिंह जॉली कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वो बच नहीं पाए। अब शेरा के पिता के निधन से शोक की लहर छा गई है। फैंस और सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर शेरा को सांत्वना देते हुए नजर आ रहे हैं और उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। ये वक्त शेरा और उनके परिवार के लिए बेहद मुश्किल है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं हिबा नवाब? जिनके लिए खुले ‘बिग बॉस सीजन 19’ के द्वार
पिता को शेरा मानते थे अपना भगवान
शेरा अपने पिता के बेहद करीब थे। वो अक्सर अपने बेटे और माता-पिता के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आते हैं। 21 मार्च को शेरा ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया था। अपने पिता के जन्मदिन पर सलमान खान के बॉडीगार्ड ने पिता और बाकी फैमिली के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। इस पोस्ट में शेरा ने अपने पापा को सबसे स्ट्रॉन्ग आदमी, अपना भगवान और इंस्पिरेशन बताया था। अपने हीरो को जन्मदिन की बधाई देते हुए शेरा ने बताया था कि उन्हें पिता से ही हिम्मत मिलती है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines