Shera Father Funeral: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता इस दुनिया में नहीं रहे। शेरा के पिता श्री सुंदर सिंह जॉली का कैंसर से निधन हो गया है। इस वक्त शेरा बेहद भावुक हैं और मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। साथ ही शेरा एक बेटे होने के सारे फर्ज भी अदा करते हुए नजर आ रहे हैं। 88 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद अब शेरा उनके अंतिम संस्कार की रस्में निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेरा के पिता के फ्यूनरल का एक वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो देखकर किसी की भी आंखों से आंसू आ जाएंगे।
पिता की अर्थी उठाकर इमोशनल हुए शेरा
वीडियो में नजर आ रहा है कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा सफेद टी-शर्ट पहने अपने पिता की अर्थी को कांधा दे रहे हैं। साथ ही उनका बेटा भी अपने दादा की अर्थी पकड़े हुए नजर आ रहा है। दोनों नंगे पांव अर्थी उठाकर चल रहे हैं और उस दौरान शेरा के चेहरे पर दुख साफ छलक रहा है। शेरा की मायूस शक्ल बता रही है कि वो पिता के निधन से टूट गए हैं। वीडियो में शेरा पिता की अर्थी को एम्बुलेंस में रखते हुए नजर आ रहे हैं, ताकि उनके शव को शमशान तक ले जाया जा सके।
अंतिम यात्रा पर निकले शेरा के पिता
अब ये वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो रहे हैं। आपको बता दें, शेरा के लिए उनके पिता उनकी हिम्मत और ताकत थे। सलमान खान के बॉडीगार्ड अपने पिता को भगवान और अपनी इंस्पिरेशन मानते थे। आज उनकी सबसे बड़ी ताकत उनसे छीन गई है। अब शेरा के इस मुश्किल वक्त में उनके करीबी उनका सहारा बने हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक सलमान खान शेरा के पिता के अंतिम संस्कार में नजर नहीं आए हैं, लेकिन सलमान खान के मैनेजर को यहां देखा गया है।
यह भी पढ़ें: Shera Father Death: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता का निधन, कैंसर से हार गए जंग
शेरा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जीशान सिद्दीकी
इसके अलावा जीशान सिद्दीकी भी शेरा के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। जीशान सिद्दीकी सलमान खान के करीबी दोस्त हैं और उनका शेरा से भी अच्छा रिश्ता है। ऐसे में शेरा के दुख में उनके साथी बनकर जीशान सिद्दीकी उनके घर पहुंचे हैं। इस वक्त शेरा के घर के बाहर उनके दोस्त और रिश्तेदारों को भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आपको बता दें, शेरा के पिता को शमशान घाट ले जाया जा रहा है। एम्बुलेंस शेरा के घर से रवाना हो चुकी है।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines