बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’ की वजह से लाइमलाइट में हैं। हालांकि, सलमान खान किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने ही रहते हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान के बॉडीगॉर्ड शेरा गुस्से से तमतमाए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
भारी सिक्योरिटी के बीच दिखे सलमान
दरअसल, samagya_entertainment ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सलमान खान भारी सिक्योरिटी के बीच नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान के आस-पास भारी सुरक्षा बल है और उनके बॉडीगॉर्ड शेरा सबसे आगे हैं और लोगों को वहां से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान शेरा गुस्से में भी नजर आ रहे हैं।
शेरा का फूटा गुस्सा
गौरतलब है कि शेरा वीडियो में जिन लोगों को हटने के लिए कह रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पैपराजी हैं। शेरा पैप्स को रास्ता देने के लिए कह रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि वीडियो के आखिर में एक सेकंड के लिए शेरा, गुस्से से पैप्स की ओर भागते हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
लोगों ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि पहली बार शेरा की आवाज सुनी। दूसरे यूजर ने कहा कि जब बॉस दस प्रसेंट सैलरी बढ़ा दे, तब एम्पलाई। तीसरे यूजर ने कहा कि ओवर एक्टिंग। एक और यूजर ने कहा कि सलमान अंकल आ रहे हैं, उन्हें रास्ता दो। एक अन्य ने कहा कि अरे भाई इतना गुस्सा। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं। गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म टिकट खिड़की पर कमाई करने से पीछे नहीं हट रही है।
Salman Khan, Shera
यह भी पढ़ें- ‘हमारी दुनिया तबाह…’, जब 16 साल बाद फिर से पिता बने थे सतीश कौशिक, बेटी के जन्म पर ऐसा था रिएक्शन
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
7 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
9 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
10 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
10 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
12 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines