Blockbuster Film: बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं, जो सालों बाद भी लोगों को याद रहती हैं. कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो अपनी पसंद की फिल्मों को बार-बार देखते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो ना सिर्फ लोगों के दिलों को छू गई थी बल्कि इस फिल्म ने अपने नाम 34 अवॉर्ड किए थे. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ है. 10 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपने नाम का डंका बजाया था और हिट साबित हुई थी. इस फिल्म के सीन और कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे. फिल्म को हर किसी ने बेहद प्यार दिया था.
फिल्म का कलेक्शन
इस फिल्म में सलमान खान के अलावा करीना कपूर खान, हर्षाली मल्होत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अहम रोल प्ले किया था. सलमान खान और करीना कपूर की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद टिकट खिड़की पर जो कमाई की, वो इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना गई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 918 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था.
आईएमडीबी पर रेटिंग
इतना ही नहीं बल्कि ये फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी. फिल्म ने अपने नाम एक दो नहीं बल्कि पूरे 34 अवॉर्ड किए थे. वहीं, अगर इस फिल्म की आईएमडीबी पर रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 8.1 की रेटिंग मिली है. फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ एक ऐसी फिल्म है, जो ना सिर्फ लोगों के दिलों को छू गई थी बल्कि इस फिल्म को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. अभी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और इसे ओटीटी पर देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 27 मिनट की वो फिल्म, जो OTT पर आते ही छाई, पहले नंबर पर कर रही है ट्रेंड
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines