Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान आज अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके चाहने वाले सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते नहीं थक रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि सलमान का जन्मदिन आते ही उनकी शादी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जाहिर है कि 59 साल की उम्र में भी एक्टर आज तक कुंवारे हैं। ऐसा नहीं है कि उनकी जिंदगी में किसी लड़की की एंट्री नहीं हुई। सलमान की काफी गर्लफ्रेंड्स रही हैं लेकिन शादी उन्होंने किसी से नहीं की। इसके पीछे 5 कारण हो सकते हैं, जो आज हम आपको बताएंगे।
ऐश्वर्या के साथ रिश्ता
बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की अधूरी दास्तान से सभी वाकिफ हैं। एक वक्त पर दोनों एक दूसरे के प्यार में दीवाने थे। हालांकि ब्रेकअप के बाद सुपरस्टार सलमान खान अकेले हो गए। ऐसा नहीं है कि उनकी जिंदगी में किसी दूसरे की एंट्री नहीं हुई लेकिन कहा जाता है कि शायद सलमान कभी ऐश्वर्या को भुला नहीं पाए। इसलिए उन्होंने कुंवारे रहने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: इस साल साउथ की 5 फिल्मों का रहा भौकाल, एक अभी भी उड़ा रही गर्दा
टूट चुकी है एक्टर की सगाई
आपको बता दें कि एक समय पर सलमान खान की जिंदगी में संगीता बिजलानी की एंट्री हुई। कहा जाता है कि दोनों की शादी के कार्ड तक बंट गए थे लेकिन दोनों की सगाई टूट गई। इसके बाद से सलमान की शादी पर फुल स्टॉप लग गया।
हिम्मत नहीं जुटा पा रहे सलमान
सलमान खान की जिंदगी में सोमी खान, लूलिया वंतूर और कैटरीना कैफ आईं जो उनके काफी करीब रहीं। ऐसे कयास लगाए गए कि शायद एक्टर शादी करेंगे लेकिन फैंस का सपना पूरा नहीं हो पाया। शायद इसके पीछे सलमान की शादी के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाना मुख्य वजह रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू में सलमान के पिता सलीम खान ने कहा था कि एक्टर रिलेशनशिप बना लेते हैं लेकिन शादी की डेयरिंग नहीं कर पाते हैं।
गुस्सा भी एक्टर का एक कारण
सलमान खान ने एक बार रियलिटी शो में कहा था कि एक वक्त पर उन्हें काफी गुस्सा आ जाता था। इस वजह से कई रिश्ते खराब हुए। एक्टर को लगता है कि अगर वह शादी करेंगे तो शायद गुस्से की वजह से उनका रिश्ता खराब हो सकता है।
पेरेंट्स के बहुत करीब हैं एक्टर
सलमान खान बहुत बार बता चुके हैं कि वह अपने पेरेंट्स के बहुत करीब हैं। उनसे दूर रहना वो सोचते तक नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पिता का कहना है कि शादी के बाद बच्चों को उनका घर छोड़कर दूसरे घर में शिफ्ट होना होगा। शायद यह भी एक कारण हो सकता है कि सलमान ने कभी शादी नहीं की।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
8 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
9 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
10 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines