Bigg Boss 19: टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ जिसका सभी को इंतजार था, वो अब दस्तक दे चुका है। सलमान खान के इस रियलिटी शो में क्या-क्या होगा? ये जानने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इस बार शो के फॉर्मेट में कई बदलाव किए गए हैं। सबसे पहले तो ‘बिग बॉस’ ने अपनी सारी डोर इन कंटेस्टेंट्स से काट ली हैं। साथ ही सलमान खान का बोझ भी हल्का कर दिया। अब कंटेस्टेंट्स को गाइड करने या फिर उनके फैसले में बिग बॉस और सलमान खान की दखलंदाजी नहीं होगी। इसके अलावा ‘बिग बॉस 19’ में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
‘बिग बॉस 19’ में नहीं बजेगा मॉर्निंग एंथम
‘बिग बॉस 19’ में कंटेस्टेंट्स किसकी धुन पर नाचेंगे अब उसे लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। आपने देखा होगा कि पिछले कुछ सीजन से कंटेस्टेंट्स सुबह होते ही ‘बिग बॉस’ के मॉर्निंग एंथम को गाते और उस पर डांस करते थे। हर सीजन के साथ ‘बिग बॉस’ का मॉर्निंग एंथम बदल दिया जाता था। हालांकि, इस बार फॉर्मेट में बदलाव हुआ है, तो मॉर्निंग एंथम का कांसेप्ट भी खत्म कर दिया गया है। ‘बिग बॉस 19’ में कंटेस्टेंट्स मॉर्निंग एंथम पर नहीं, बल्कि बॉलीवुड नंबर्स पर डांस करते हुए नजर आएंगे।
बॉलीवुड गानों से होगी घरवालों के दिन की शुरुआत
अब शो का एक क्लिप सामने आया है। इसमें सुबह-सुबह ‘बिग बॉस 19’ के सभी कंटेस्टेंट्स मॉर्निंग डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये लोग बेहद खुश हैं और जमकर डांस कर रहे हैं। इनकी खुशी का राज ये है कि उन्हें किसी बोरिंग मॉर्निंग एंथम के साथ नहीं उठाया गया। सुबह ‘बिग बॉस’ ने सलमान खान का गाना ‘चुनरी चुनरी’ चलाया है और इसे कंटेस्टेंट्स एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। अवेज दरबार सभी को इस गाने पर डांस स्टेप्स सीखा रहे हैं, तो अशनूर कौर भी जबरदस्त परफॉरमेंस दे रही हैं।
बोरिंग एंथम से मिला छुटकारा
मॉर्निंग सॉन्ग पर घरवालों की बॉन्डिंग हो रही है और ये काफी एंटरटेनिंग भी लग रहा है। आपको बता दें, इस कांसेप्ट को फैंस काफी समय से मिस कर रहे थे। दरअसल, एंथम के साथ ये समस्या थी कि कंटेस्टेंट्स के पहले कुछ दिन तो उसे याद करने में ही बीत जाते थे। इसके बाद वो कुछ दिन इस पर वाइब करते थे और फिर न सिर्फ कंटेस्टेंट्स, बल्कि देश की जनता भी रोज एक ही एंथम सुन सुनकर पक जाती थी। आखिर तक ये एंथम कंटेस्टेंट्स और ऑडियंस के लिए मजबूरी बन जाता था।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines