Salman Khan Bigg Boss 19 Fees: ‘बिग बॉस सीजन 19’ से जुड़ी चटपटी गॉसिप्स लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में जानकारी मिली है कि सलमान खान ने ‘बिग बॉस सीजन 19’ का प्रोमो वीडियो शूट कर लिया है। अब भाईजान जब शूटिंग शुरू कर चुके हैं, तो फैंस ये भी जानना चाहते होंगे कि इस बार उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ की डील कितने करोड़ में की है? अब उनकी फीस पर बड़ा खुलासा हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि सलमान इस सीजन के लिए क्या फीस चार्ज करने वाले हैं? साथ ही उनकी और अमिताभ बच्चन की फीस का अंतर भी पता करते हैं।
‘बिग बॉस 19’ होस्ट करने के कितने पैसे लेंगे सलमान?
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान को ‘बिग बॉस’ के लेटेस्ट सीजन को होस्ट करने के करीब 120 से 150 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। सलमान खान टीवी के सबसे महंगे होस्ट्स में से एक माने जाते हैं, ऐसे में उनकी फीस 100 करोड़ से ऊपर ही होती है। अब तो लोगों ने सलमान खान की फीस पर चौंकना भी बंद कर दिया है। हालांकि, जब उन्हें सलमान खान और अमिताभ बच्चन की फीस का अंतर पता लगेगा, तो इस पर हैरानी जरूरी होगी। सलमान खान और अमिताभ बच्चन में से कौन ज्यादा फीस ले रहा है? अब वो पता चल गया है।
सलमान और अमिताभ की फीस में कितना अंतर?
आपको बता दें, ‘बिग बॉस’ के होस्ट सलमान खान ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के होस्ट अमिताभ बच्चन से फीस के मामले में आगे निकल गए हैं। यानी बिग बी की फीस सलमान खान से कम है। कैसे? ये भी जान लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान एक वीकेंड के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये की फीस वसूल रहे हैं। दूसरी तरफ ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17’ को होस्ट करने के लिए बिग बी एक एपिसोड के लिए करीब 5 करोड़ रुपये लेंगे। अब झोल यहां ये है कि सलमान खान के एक वीकेंड पर 2 एपिसोड आते हैं। अब 2 एपिसोड के अगर वो 8 से 10 करोड़ रुपये ले रहे हैं और अमिताभ एक एपिसोड के 5 करोड़, तो सलमान कैसे आगे हैं?
यह भी पढ़ें: Rati Pandey कौन हैं? Bigg Boss 19 के लिए मिला ऑफर, कभी हिटलर बन तो कभी सादगी से जीत चुकीं दिल
बिग बी से कैसे आगे हैं सलमान खान?
दरअसल, सलमान खान भले ही 2 एपिसोड करते हैं, लेकिन वो एक दिन ही दिन में दोनों एपिसोड शूट कर लेते हैं। यानी सलमान खान के एक दिन की कीमत 8 से 10 करोड़ रुपये है। वहीं, अमिताभ बच्चन को इतने पैसे कमाने के लिए 2 दिन लग जाते हैं। ऐसे में सलमान खान असल में टीवी के महंगे होस्ट हैं। उनको भले ही मेकर्स को मोटी फीस देनी पड़ती है, लेकिन वो सलमान खान से काम करवाकर सारे पैसे वसूल करना जानते हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines