Salman Khan Starts Shooting Amid Threats: एनसीपी नेता और सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दिकी की मौत के बाद सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कोई भी आते-जाते गोलियों से जिस तरह बैखौफ होकर एक के बाद नामी हस्तियों को अपना निशाना बना रहा है, ये वाकई खौफ पैदा करने वाली बात है। अब सलमान खान को भी लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकियां मिल रही हैं, लेकिन भाईजान इन सभी धमकियों से बेपरवाह अपनी शूटिंग शुरू कर चुके हैं। जी हां सलमान खान ने अपने रिएलिटी शो बिग बॉस 18 की शूटिंग शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
बिग बॉस के सेट पर पहुंचे सलमान खान
सलमान खान हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक बार फिर निशाने पर आ गए हैं। जब से उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दिकी की हत्या हुई है तब से भाईजान के फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर बहुत चिंता में पड़ गए हैं। सलमान खान से जिस तरह लगातार माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है, लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां आ रही हैं, उसे देखकर साफ है दबंग खान को लेकर दुश्मनों के इरादे नेक तो नहीं हैं। इसी बीच सलमान खान इन सभी धमकियों की परवाह ना करते हुए ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर पहुंच चुके हैं। जी हां सलमान ने वीकेंड का वार की शूटिंग शुरू कर दी है। सलमान खान इस हफ्ते भी कंटेस्टेंट्स की वाट लगाते हुए नजर आएंगे।
‘बिग बॉस तक’ ने दी एक्स पर जानकारी
इस बात की जानकारी ‘बिग बॉस तक’ के ऑफिशियल एक्स पेज पर दी गई है। वीकेंड का वार की शूटिंग शुरू करने के साथ-साथ पोस्ट में जानकारी दी गई है कि सलमान खान सेट पर पहुंच चुके हैं। इससे पहले ऐसी जानकारी मिल रही थी कि सलमान इस बार बिग बॉस के लिए शूट नहीं करेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार बढ़ती चिंताओं की वजह से भाईजान के इस बार के वीकेंड का वार शूट ना करने की खबरें भी आ रही थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खुद सलमान खान ही इस हफ्ते भी शो की शूटिंग करेंगे जैसा कि वो पहली भी कर रहे थे।
बिग बॉस 18 में नए-नए विवाद
इस बार का ‘बिग बॉस 18’ काफी रोचक और विवादास्पद होता दिख रहा है। कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक लड़ाई-झगड़े करते हुए दिख रहे हैं। एक तरफ जहां बीते एपिसोड में अविनाश मिश्रा के फेक एविक्शन ने सुर्खियां बटोरीं तो दूसरी तरफ चाहत पांडे और रजत दलाल के झगड़े ने भी खूब एंटरटेन किया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss ने बदला खेल, अब ये दो चलाएंगे जेल! अविनाश-आफरीन से छिनी पावर
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines