Bigg Boss house Inside Story: लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी हाल ही में खत्म हुआ है। ग्रैंड फिनाले में सना मकबूल विनर बनीं। अब बिग बॉस के अगले सीजन यानी कि बिग बॉस 18 का बेसब्री से इंतजार किया जाने लगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी शुरुआत अक्टूबर महीने में हो सकती है। सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे। बिग बॉस शो काफी सालों में प्रसारित किया जा रहा है और करोड़ों लोग इस शो को देखते हैं। कंटेस्टेंट्स के अलावा इसका घर भी काफी सुर्खियों में रहता है। यहां हम आपको बताएंगे कि आखिर बिग बॉस का घर कहां बनता है और शो के खत्म होने के बाद इसका क्या होता है।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट को हुई गंभीर बीमारी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द
कहां बनता है बिग बॉस वाला घर
बिग बॉस के हर सीजन में अलग-अलग घर बनाए जाते हैं। यह शो शुरू होने से कई महीने पहले ही बनने लगते हैं और इसकी कीमत भी करोड़ों में आती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के पहले से चौथे सीजन तक, इसका घर लोनावला में बनाया गया था, जबकि पांचवें सीजन के लिए मुंबई के पास ही कर्जत में घर को बनाया गया। वहीं, इसके बाद छठे से लेकर 12वें सीजन तक फिर से लोनावला में ही बिग बॉस में इस्तेमाल होने वाला घर बनाया गया। बाद में कुछ सीजन में इसे मुंबई की ही फिल्मसिटी में ही बनाया जाने लगा। बिग बॉस के 13वें सीजन में मुंबई के गोरेगांव में घर को बनाया गया था।
बिग बॉस के घर में क्या-क्या होता है
बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें कई हफ्तों तक कंटेस्टेंट्स एक घर में रहते हैं। इस दौरान, उनके पास न तो मोबाइल फोन होता है और न ही बाहरी दुनिया से लगातार संपर्क में बने रहने का कोई जरिया। इन सभी को बिग बॉस के घर में रहना होता है और टास्क करने होते हैं। यह घर कई सुविधाओं से लैस होता है। इसमें किचन, लिविंग रूम, स्टोर रूम, गार्डन, स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं होती हैं। शुरुआती समय में बिग बॉस जैसे ही खत्म होता था, उसके बाद इन घरों को भी नष्ट कर दिया जाता है, लेकिन फिर बाद में कई सीजन में घरों को पूरी तरह से नष्ट नहीं किया जाता और ढांचे को बचे रहने दिया जाता, जिससे अगले सीजन के लिए नई डिजाइन का घर तैयार किया जा सके।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
14 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
18 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines