Bigg Boss 17 Tonight Episode Promo: ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) स्टारर सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) की दमदार शुरुआत हो चुकी है। ‘बिग बॉस’ फैंस काफी लंबे समय से इसके टेलीकास्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो रविवार को पूरा हो चुका है। सोमवार को घर में सभी कंटेस्टेंट्स का पहला दिन था, जो काफी घमासान रहा। जहां एक ओर घर में कंटेस्टेंट्स मकान को लेकर झगड़ते नजर आए थे तो वहीं, दूसरी ओर घर के काम को लेकर भी काफी कहासुनी हुई।
अब शो के तीसरे दिनों का प्रोमो जारी हुआ है, जो नॉमिनेशन टास्क पर आधारित है। प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स साथ बैठ कर बातें करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान बिग बॉस की आवाज आती है, जो सभी कंटेस्टेंट्स को ये बताते हैं कि नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके बाद वो कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि वो बिग बॉस को अपने मकान के उन कंटेस्टेंट्स का नाम बताएंगे, जिनको नॉमिनेट होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: इन भोजपुरी गानों पर भर-भर कर दिए गए बोल्ड सीन, लिस्ट में Pawan Singh का नाम भी शामिल
Bigg Boss को बताना होगा नॉमिनेट कंटेस्टेंट्स का नाम
प्रोमो में बिग बॉस आगे कहते हैं कि ‘अब नॉमिनेशन टास्क की प्रक्रिया शुरू होती है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को अपने मकान के उन कंटेस्टेंट्स का नाम बताना होगा, जो बिग बॉस की कास्टिंग मिस्टेक है, जिसका मतलब है कि वो कंटेस्टेंट जिसको बिग बॉस के इस घर में होना ही नहीं चाहिए’। इसके बाद बिग बॉस एक-एक करके सबसे उस कंटेस्टेंट का नाम पूछते हैं।
जिसमें सबसे पहले ऐश्वर्या शर्मा मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का नाम लेती हैं, जिसपर मन्नारा स्माइल करती हैं। इसके बाद विक्की जैन (Vicky Jain) भी मन्नारा का ही नाम लेते हैं, जिसके बाद ज्यादा तर लोग मन्नारा का ही नाम लेते हैं, जिसके बाद वो काफी इमोशनल हो जाती हैं और ‘तहलका भाई’ यानी सनी आर्य (Sunny Arya) संभालते हैं।
कौन हैं Mannara Chopra?
इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में नजर आ रहीं मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बुआ की बेटी हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म के साथ-साथ कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है। मन्नारा ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म ‘जिद’ से की थी, ये एक्ट्रेस की इकलौती हिंदी फिल्म रही है। बता दें कि मन्नारा सलमान खान के साथ भी एक एड फिल्म में काम कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines