Shwetha Menon: सलमान खान के साथ फिल्म ‘बंधन’ में काम कर चुकी पॉपुलर बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस श्वेता मेनन कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। काफी समय से श्वेता मेनन किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। हालांकि, मलयालम इंडस्ट्री में वो पूरी तरह से एक्टिव हैं। श्वेता मेनन की मलयालम फिल्में और सीरीज लगातार रिलीज हो रही हैं, लेकिन इस बार वो अपने प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक कंट्रोवर्सी के कारण सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस अब कानूनी विवाद में पड़ गई हैं।
‘बंधन’ एक्ट्रेस पर हुआ केस
‘बंधन’ एक्ट्रेस श्वेता मेनन पर अश्लीलता फैलाने जैसे गंभीर इल्जाम लगे हैं। अब एक्ट्रेस के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस श्वेता मेनन के खिलाफ लीगल एक्शन लिया गया है। आपको बता दें, एक्ट्रेस पर फिल्मों और विज्ञापनों में अश्लीलता फैलाने और न्यूडिटी दिखाने के आरोप हैं। एक पब्लिक एक्टिविस्ट जिनका नाम Martin Menachery बताया जा रहा है, उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की थी और पुलिस से एक्शन की डिमांड की थी।
अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप
Prevention of Obscenity Act और IT Act के तहत एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फायदे के लिए एक्ट्रेस पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। कंप्लेंट में कहा गया है कि एक्ट्रेस ने ‘रथिनिर्वेदम’, ‘पलेरी मणिक्यम: एक मिडनाइट मर्डर मिस्ट्री’ और ‘कलीमण्णू’ समेत कंडोम के विज्ञापन में बोल्ड किरदार निभाए हैं। अब उन पर आरोप लगा है कि उनके इस काम से युवाओं पर बुरा असर पड़ा है और वो समाज को गलत मैसेज दे रही हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान खान की बहन के रेस्ट्रॉन्ट में कौन-सी है 10 हजार वाली सबसे महंगी डिश? पास्ता की कीमत भी उड़ा देगी होश
इन बॉलीवुड फिल्मों में किया काम
आपको बता दें, श्वेता मेनन को ‘इश्क’, ‘अशोका’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘वध’, ‘अनोखा बंधन’, ‘हंगामा’, ‘सैंडविच’ और ‘नेहले पे देहला’ जैसी हिंदी फिल्मों में देखा गया है। साउथ इंडस्ट्री में भी उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। हालांकि, अब वो इस विवाद में फंसकर बड़ी मुसीबत में पड़ गई हैं। अब देखना होगा कि श्वेता मेनन खुद को इस संकट से कैसे बाहर निकालती हैं।
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
5 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
6 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
7 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
9 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
11 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
12 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
13 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
13 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines