Salman Khan, Baba Siddique: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की सरेआम हुई हत्या के बाद हर कोई सदमे में है। लोगों को इस घटना पर अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि बाबा सिद्दीकी जैसे इंसान को कोई इतनी बुरी तरह मार सकता है। राजनीति ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री से भी बाबा का गहरा रिश्ता था। संजय दत्त, सलमान खान और शाहरुख खान से लेकर तमाम सितारों के साथ बाबा को अक्सर देखा गया है। हालांकि भाईजान के वो ज्यादा करीब थे और उन्हें अपने बच्चे की तरह ट्रीट करते थे।
बाबा का पुराना वीडियो वायरल
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर बाबा के तमाम वीडियो और फोटोज सामने आए हैं। इंटरनेट पर सामने आए इन वीडियो में एक वीडियो ऐसा है, जिससे देखकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाबा और सलमान एक साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान बाबा जिस तरह से सलमान का ध्यान रख रहे हैं वो हर किसी का दिल छू रहा है।
सलमान का बेहद ध्यान रखते थे बाबा
दरअसल, इंटरनेट पर सामने आया ये वीडियो इफ्तार पार्टी के बाद है, जब सलमान अपने घर के लिए निकलते हैं। इस दौरान बाबा और उनका बेटा जीशान, सलमान खान को बाहर तक छोड़ने आते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही सलमान खान अपने घर जाने के लिए कार में बैठने लगते हैं, वैसे ही बाबा गाड़ी के गेट के ऊपर अपना हाथ रख लेते हैं, जिससे सलमान खान को कोई चोट ना लग जाए।
दोनों में थी बेहद गहरी दोस्ती
इसके बाद वीडियो में बाबा को सलमान से कुछ कहते और गले लगते देखा जा सकता है। बाबा बिल्कुल अपने बच्चे की तरह सलमान खान को प्यार करते थे। दोनों की दोस्ती बेहद गहरी थी। बाबा के जाने से सलमान खान भी बेहद दुखी हैं। जैसे ही उन्हें पता लगा था कि बाबा के साथ ये सब हुआ है, तो वो वैसे ही उनसे मिलने के लिए जाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने उन्हें बाबा से मिलने से रोक दिया था।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
वहीं, अब बाबा और सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि उन्होंने सलमान के लिए अपना हाथ गाड़ी के गेट पर रखा। दूसरे यूजर ने कहा कि दोनों में बेहद प्यार है। तीसरे यूजर ने लिखा कि सलमान का कितना ख्याल रखते हैं बाबा। एक और यूजर ने लिखा कि मुंबई ने आज फिर एक अच्छे इंसान को खो दिया। इस तरह यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Hina Khan झेल रहीं कैंसर से मिली तकलीफें, बालों के बाद एक्ट्रेस ने अब क्या खोया?
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
2 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
20 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines