Salman Khan And Atlee Movie Update: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पहले ही बता चुके हैं कि अगले साल ईद, 2025 पर उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना है, जिसकी शूटिंग भी भाईजान शुरू कर चुके हैं। इस बीच सलमान अपनी दूसरी फिल्म ‘ए6’ को लेकर भी लाइमलाइट बटोर रहे हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पहली बार सलमान खान नजर आएंगे। जाहिर है कि इससे पहले एटली ने शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ बनाई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब सलमान के साथ उनकी अगली फिल्म ‘ए6’ से जुड़े 5 अपडेट आए हैं, जो इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना सकते हैं।
पुनर्जन्म पर बेस्ड होगी कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटली कुमार और सलमान खान की फिल्म ‘ए6’ की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर बेस्ड होगी। इसके अलावा फिल्म में खूब एक्शन-ड्रामा देखने को मिलेगा। यह पहली बार होगा जब सलमान अपनी फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी लेकर आएंगे। उनका नया रूप फैंस को पसंद आ सकता है।
साउथ सुपरस्टार का होगा कैमियो
सलमान खान की फिल्म ‘ए6’ को लेकर यह भी अपडेट आया है कि इस फिल्म में साउथ का एक सुपरस्टार भी नजर आ सकता है। यह कमल हासन या फिर रजनीकांत हो सकते हैं। सलमान खान के साथ इन दोनों में से कोई भी अगर पर्दे पर आता है, तो फिल्म धमाल मचा सकती है।
यह भी पढ़ें: मुझ पर भी कई केस… Salman Khan ने कंटेस्टेंट्स के सामने Rajat Dalal को क्यों दी वार्निंग?
एटली की होगी मेगा बजट फिल्म
एटली कुमार ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों का बजट भी काफी हाई रहता है, क्योंकि वह फिल्म से किसी भी तरह से समझौता नहीं करते। इस बार भी एटली इस मेगा बजट फिल्म ‘ए6’ को लेकर आ रहे हैं, जिस पर वह पिछले करीब एक साल से काम कर रहे हैं।
योद्धा के अवतार में दिखेंगे सलमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटली की इस मेगा बजट फिल्म में सलमान खान पहले कभी न दिखने वाले योद्धा के अवतार में नजर आएंगे। मेकर्स इस फिल्म में मजबूत पीरियड ड्रामा सेटअप दिखाना चाहते हैं, जिसमें पास्ट और फ्यूचर के किरदार एक-दूसरे के साथ कनेक्ट होंगे।
शाहरुख के बाद सलमान संग धमाका
जाहिर है कि एटली कुमार ने 2023 में शाहरुख खान के साथ मिलकर फिल्म ‘जवान’ से धमाका कर दिया था। अब वह सलमान खान के साथ नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगले साल 2026 से शुरू हो सकती है और इस साल के आखिर तक स्टारकास्ट भी तय कर ली जाएगी। वहीं फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म के लिए फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
Khatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
1 hr agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
2 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
7 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
10 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
10 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
12 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
13 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines