Salman Khan: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani Radhika Merchant) की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। हाल ही में कपल की हल्दी सेरेमनी हुई है और इस फंक्शन में बॉलीवुड सितारों ने खूब रौनक लगाई। अब इस ग्रैंड हल्दी सेरेमनी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कौन-किसके साथ पहुंचा और किसने क्या पहना उस पर तो फैंस की नजरें बनी ही हुई हैं लेकिन अब जिसने सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया है वो हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान।
कुर्ता-पजामा पहन हल्दी में शामिल हुए सलमान
दरअसल, सलमान खान अंबानी परिवार के हर जश्न का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने हर महफिल में जान डाल दी है। वहीं, हल्दी सेरेमनी में भी सलमान शामिल हुए थे। अंदर उन्होंने कितनी मस्ती की होगी उसका अंदाजा तो सलमान खान की उन तस्वीरों से लगाया जा सकता है जिनमें वो हल्दी में सने हुए दिखाई दे रहे हैं। इंडियन लुक में सलमान खान इस फंक्शन में बेहद हैंडसम लगे। उन्होंने कुर्ता-पजामा पहनकर लोगों का दिल जीत लिया।
भाईजान के गाल पर लगी हल्दी
वहीं, जब वो पैपराजी के सामने पोज देने गए तो उनके गाल पर हल्दी लगी हुई थी। हल्दी देखकर अब एक्टर के फैंस एक बार फिर उनकी शादी को लेकर बात करने लगे हैं। सलमान खान को हल्दी में लिपटे देख लोगों ने सवाल कर दिया है कि भाईजान को कब अपनी शादी की हल्दी लगेगी? अब सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर की शादी का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Team India की स्टार क्रिकेटर किसके इश्क में हैं कैद? बॉयफ्रेंड का Deepika Padukone से खास कनेक्शन
लोगों ने सलमान से की शादी करने की डिमांड
बता दें, सलमान खान का अफेयर्स कई लड़कियों के साथ रहा है लेकिन आज तक उनकी शादी नहीं हुई। वो बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। फैंस अब चाहते हैं कि सलमान खान जल्द से जल्द एक लड़की ढूंढकर उसके साथ सेटल हो जाएं। हालांकि, भाईजान का ऐसा कोई इरादा नजर नहीं आ रहा है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स को अनंत और राधिका की भव्य शादी का भी इंतजार हो रहा है। इस शादी में क्या-क्या होगा अभी तक उसका खुलासा नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
15 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
19 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
19 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
21 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines