हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Baba Siddique के घर बिना जान की परवाह किए पहुंचे Salman Khan, नम दिखीं भाईजान की आंखें

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी के घर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पहुंच चुके हैं। सलमान की खुद की जान खतरे में है और वो उसकी परवाह किए बिना बाबा सिद्दीकी के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर आए हैं।

विज्ञापन
Baba Siddique Murder

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी के कत्ल के बाद आज उनका अंतिम संस्कार होना है। एक-एक कर तमाम सेलिब्रिटीज और राजनेता बाबा सिद्दीकी के घर पहुंच रहे हैं। इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई स्तब्ध और इमोशनल नजर आ रहा है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सरकार पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। साथ ही सलमान खान (Salman Khan) को लेकर भी सभी की चिंता बढ़ गई है।

बाबा सिद्दीकी को आखिरी बार देखने पहुंचे सलमान खान

दरअसल, बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ले ली है। हालांकि, इस पोस्ट की ऑथेंटिसिटी की मुंबई पुलिस अभी भी जांच रही है। वहीं, इस पोस्ट में एक बार फिर सलमान खान का नाम देखकर फैंस भी घबराए हुए हैं। इस हादसे के बाद से सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। साथ ही लोगों पर भी सलमान के घर जाने पर रोक लगा दी गई है। सलमान भी शूटिंग रोककर घर बैठे हैं।

भारी सिक्योरिटी के साथ दिखे सलमान खान

एक्टर ने बाबा सिद्दीकी के निधन के बाद काम भी बीच में ही छोड़ दिया। अब ऐसा लग रहा था कि सलमान धमकी मिलने के बाद तो घर से नहीं निकलेंगे लेकिन भाईजान को कौन रोक सकता है। वो किसी से नहीं डरने वाले। ऐसे में अपनी दोस्ती का फर्ज निभाने सलमान खान एक बार फिर बाबा सिद्दीकी के घर पहुंच गए हैं। अब सलमान खान की कार को बाबा सिद्दीकी के घर में जाते हुए देखा गया है। बता दें, सलमान खान यूं ही नहीं आए। उनके पीछे-पीछे ढेर सारी सिक्योरिटी भी देखने को मिली। सलमान की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है और न ही कोई ढील बरती जा रही है। इस बात का सबूत हैं वो वीडियो जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Eisha Singh और Alice Kaushik की दोस्ती में 1 हफ्ते बाद ही आई दरार, टूट जाएगी Bigg Boss 18 की तिकड़ी?

भीड़ में फंसे सलमान खान

बता दें, सलमान खान को भी लॉरेंस बिश्नोई से खतरा है। ऐसे में उनकी सिक्योरिटी से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। आपको बता दें, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। सलमान को देखते ही बाबा सिद्दीकी के घर के बाहर भीड़ जुट गई जिसके चलते उनके लिए थोड़ी मुश्किल हुई। बड़ी मशक्कत के साथ सलमान खान अपनी गाड़ी तक पहुंचे और इस दौरान उनके चेहरे पर मायूसी और गुस्सा साफ झलक रहा था। इस दुखद वक्त में भी जिस तरह से पैपराजी और लोग बर्ताव कर रहे हैं वो सलमान को पसंद नहीं आ रहा है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें