Salman Khan-Atlee Movie: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सलमान ने अपने फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, लंबे वक्त से चर्चा थी कि सलमान खान और मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार एक साथ बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं। फिल्म का बजट कथित तौर पर 650 करोड़ रुपये था। इसके बाद से फैंस फिल्म से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए एक्साइटेड थे। हालांकि अब खबर है कि सलमान खान और एटली का ये प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही रद्द हो गया है।
क्यों शुरू होने से पहले बंद हुई फिल्म?
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जवान’ डायरेक्टर एटली और सन पिक्चर्स इस बड़े प्रोजेक्ट में बॉलीवुड और साउथ के दो बड़े स्टार्स को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे। प्रोजेक्ट का नाम A6 रखा गया था जिसमें सलमान खान के अलावा रजनीकांत या कमल हासन के नाम की चर्चा थी। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि A6 एक पुनर्जन्म पर आधारित पीरियड ड्रामा फिल्म होगी जिसमें गेम ऑफ थ्रोन्स जैसी झलकियां देखने को मिलेंगी। फिल्म में कमल हासन ने सलमान खान के पिता का किरदार निभाने से हिचकिचा रहे थे, जिसके बाद ये प्रोजेक्ट रजनीकांत के पास चला गया।
यह भी पढ़ें: Ameesha Patel को क्यों ‘छोटे कपड़े’ पहनने नहीं देते Sanjay Dutt? एक्ट्रेस ने बताई वजह
रजनीकांत का शेड्यूल 2026 तक फुल
पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया कि सुपरस्टार रजनीकांत के पास पहले से काफी प्रोजेक्ट हैं, जिसकी वजह से उनका शेड्यूल 2026 तक फुल है। कमल हासन और रजनीकांत दोनों के मना करने के बाद सन पिक्चर्स और एटली ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की तलाशी। सूत्र ने कहा कि मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन से बातचीत शुरू की फाइनेंशियल इश्यू की वजह से प्रोजेक्ट फिरअ अधर में लटक गया। अब इस प्रोजेक्ट को फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म पर काम
रिपोर्ट में कहा गया है कि A6 रद्द होने के बाद एटली और सन पिक्चर्स फिलहाल के लिए दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करने का विचार कर रहे हैं। एटली गियर बदलते हुए सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को अब मेगा-बजट एक्शन फिल्म के लिए डायरेक्ट करेंगे। गौरतलब है कि एटली सलमान खान से पहले शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ बना चुके हैं, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
28 mins agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
52 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
3 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
7 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
10 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines