Zareen Khan Arrest Warrant: बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दे चुकीं एक्ट्रेस जरीन खान की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही है। जरीन खान लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस डेंगू से पीड़ित हो गई थीं, जिससे चर्चा में आई। वहीं, अब एक बार फिर से अभिनेत्री सुर्खियों में आ गई है। इस बार मामला पांच साल पुराना है।
दरअसल, जरीन खान के खिलाफ पांच साल पुराने मामले में अरेस्ट वारंट जारी किया गया है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस मुसीबत में फंस सकती है। चलिए जान लेते हैं पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें- 6 एक्ट्रेस, जिन्होंने शादी करके बर्बाद किया करियर, नहीं तो आज होती बॉलीवुड की सुपरस्टार
जरीन खान के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट
सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान के खिलाफ कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। ये मामला साल 2018 के काली पूजा एनॉग्रेशन सेरेमनी के दौरान का है। कोलकाता के नारकेलदंगा में जरीन खान के खिलाफ पुलिस कम्पलेन दायर हुई थी। अब सियालदह कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। जरीन के लिए ये चिंता का विषय है क्यों कि इस मामले में ऑर्गेनाइजर्स ने एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए है।
एक्ट्रेस ने अभी तक नहीं दिया कोई रिएक्शन
TV9 की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑर्गेनाइजर्स ने बताया है कि अभिनेत्री जरीन खान ने अंडरवर्ल्ड में अपनी पहुंच का हवाला देकर उन्हें धमकाया था। हालांकि अभी तक इस पर एक्ट्रेस ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस मामले में जरीन खान के लिए क्या मुसीबतें बढ़ेंगी या क्या राहत मिलेगी यो तो वक्त ही बताएगा, लेकिन अभी पांच साल पुराने इस मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है
कई फिल्मों में नजर आई जरीन खान
वहीं, अगर एक्ट्रेस की बात करें तो जरीन खान ने साल 2010 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और नाम कमाया। एक्ट्रेस ने रेडी, हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3, अक्सर 2 और चाणक्य जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। फैंस को भी एक्ट्रेस की फिल्में बेहद पसंद आती है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
18 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
19 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
20 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
20 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines