Rimi Sen Duped: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘क्योंकि’ (Kyon Ki) तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में सलमान खान और रिमी सेन (Rimi Sen) की लव स्टोरी ने खूब गर्दा उठाया था। हालांकि, रिमी सेन का करियर इतना खास अच्छा नहीं रहा और वो बॉलीवुड से गायब हो चुकी हैं, लेकिन आज एक बार फिर उनका नाम सुर्खियों में है। दरअसल, एक्ट्रेस का एक पुराना केस अब फिर चर्चाओं में आ गया है। आपको याद ही होगा कि रिमी सेन के साथ उन्हीं के दोस्त ने बड़ा धोखा कर दिया था। दो साल पहले एक्ट्रेस ठगी का शिकार हो गई थीं।
दोस्त ने ही कर दी एक्ट्रेस के साथ ठगी
बता दें, ये पूरी कहानी करीब 3 से 4 साल पहले शुरू हुई थी। एक्ट्रेस ने रिवील किया था कि मुलाकात जिम में एक लड़के से हुई। ये लड़का धीरे-धीरे एक्ट्रेस के करीब आया और देखते ही देखते उनका अच्छा दोस्त बन गया। दोनों की दोस्ती इतनी बढ़ी कि ये वो लड़का रिमी सेन के घर भी पहुंचने लगा। इसके बाद उस लड़के ने एक्ट्रेस को अपने झांसे में ले लिया। इस लड़के ने रिमी सेन को एक इन्वेस्टमेंट प्लान सुनाया और दावा किया कि अगर वो इस प्लान में पैसे लगाती हैं तो इतना प्रॉफिट होगा कि वो उन्हें ये पैसे करीब 30 से 40 फीसदी ब्याज के साथ वापस लौटाएगा।
4.14 करोड़ रुपये का लगा चूना
मोटे मुनाफे के लालच में एक्ट्रेस उस शख्स की बात मानने के लिए राजी हो गईं। उस लड़के को बिजनेस में इन्वेस्ट करने के लिए रिमी सेन ने खुशी-खुशी 4.14 करोड़ रुपये दे दिए। ये करीब फरवरी साल 2019 से लेकर नवंबर साल 2020 तक की बात है। लेकिन एक्ट्रेस को शक तब हुआ जब उन्होंने अपने दोस्त से पैसे मांगे तो उसने एक्ट्रेस का फोन उठाना बंद कर दिया। जब एक्ट्रेस ने छानबीन की तो उन्हें पता चला कि उसका बताया हुआ कोई बिजनेस शुरू ही नहीं हुआ था। ऐसे में उन्हें समझ आया कि उनके साथ ठगी हुई है और एक्ट्रेस ने तुरंत केस दर्ज करवा दिया।
यह भी पढ़ें: Panchayat के प्रधान जी के मशहूर एक्टर की पत्नी संग अवैध संबंध! आरोप लगते ही मच गया था तहलका
CID तक पहुंचा मामला
बता दें, करीब डेढ़ साल पहले एक्ट्रेस ने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी। अब एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि उनका ये केस CID के पास पहुंच गया है। उन्हें CID यूनिट से फोन आया था कि उनका केस ट्रांसफर हो चुका है। अब रिमी सेन को पूरी उम्मीद है कि ये मामला जल्द ही सुलझ जाएगा और उनकी मेहनत की कमाई उनको वापस मिल जाएगी। अब आगे क्या होता है वो तो इंतजार के बाद ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines