Salman Khan Actress Worked As Servant: ग्लेमर की दुनिया बाहर से जितनी अच्छी लगती अंदर से ज़रूरी नहीं वो बिल्कुल वैसी ही हो। कई बार यहां स्टार्स को कामयाबी पाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। कभी-कभी तो सक्सेस मिलने के बाद भी पासा पलट जाता है। ऐसे ही कुछ सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘वीरगति’ की को-स्टार रही एक्ट्रेस पूजा डडवाल (Pooja Dadwal) के साथ भी हुआ। अचानक वो गुमनाही के अंधेरे में खो गई। उनकी जिंदगी में एक के बाद एक ऐसी चीज़े हुईं जिसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Juhi Chawla के ऑन स्क्रीन बाप ने शराब पीकर तोड़ा बड़ा नियम, अब 2 महीने के लिए रहना होगा जेल में
इस गंभीर बीमारी से हुईं पीड़ित
बता दें, एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई थी। इसके बाद जब उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर नहीं मिले तो उन्होंने TV इंडस्ट्री की ओर अपना रुख किया। इसके बाद पूजा ने 2 सुपरहिट शोज दिए। हालांकि, तब भी उनका करियर कुछ खास नहीं चला। इसके बाद उन्होंने सेटल होने का सोच ओर नौबत ये आ चुकी है कि एक्ट्रेस एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनके पास न इलाज़ के पैसे हैं न ही अपना पेट पालने के। अब उनकी हालत भी कुछ ऐसी हो गई है कि पूजा डडवाल को देखकर उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है।
Image Credit: Google
परिवार ने तोड़े रिश्ते
दरअसल, शादी के बाद पूजा मुंबई छोड़ गोवा शिफ्ट हो गई थीं। सब कुछ ठीक चल रहा था तभी उनको TB (Tuberculosis) हो गया। जिसके बाद उनके पति और ससुराल वालों ने उनसे सभी रिश्ते तोड़ दिए। ऐसे में एक्ट्रेस के पास न कोई रिश्ता बचा, न पैसे, न काम और न कोई सहारा। इसके बाद पूजा को उनका शुभचिंतक वापस मुंबई ले आया और सरकारी अस्पताल में एक्ट्रेस को भर्ती करा दिया। लेकिन इस बीमारी के बाद पूजा का वजन काफी कम हो गया। उन्हें जिंदा रहने के लिए मदद की जरूरत थी जिसके लिए उन्होंने एक वीडियो मैसेज बनाकर लोगों से गुहार लगाई।
ऐसे जीवन बिताने पर मजबूर हुईं एक्ट्रेस
कहा जाता है कि 3 लोगों ने इस दौरान पूजा का साथ दिया। इनमें से एक खुद सलमान खान थे जिन्होंने 6 महीने तक पूजा का खर्चा उठाया और उनका इलाज भी करवाया। पूजा फिर फिल्मों में वापसी करना चाहती थीं और उस वक़्त वो 10X10 के चॉल में अपने परिवार के साथ रहने पर मजबूर थीं। हालांकि, उनके पास इस छोटी-सी जगह पर रहने तक के पैसे नहीं थे। अपना रेंट चुकाने के लिए उन्होंने नौकर बनकर घर-घर काम किया। बाद में उन्होंने एक पंजाबी फिल्म से कमबैक किया पर वो सफल नहीं हुआ। अब पूजा डडवाल टिफ़िन सर्विस देकर अपना गुजारा कर रही हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines