---विज्ञापन---

Salman Khan की इस एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल, लुक देख फैंस हैरान, पहचानना मुश्किल

Salman Khan Actress Viral Video: सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिनेत्री का पहचानना मुश्किल हो गया है. आइए जानते हैं कि किस एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हुआ है?

---विज्ञापन---

Salman Khan Actress Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाता है. इस वक्त इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो किसी और का नहीं बल्कि सलमान खान की ऑनस्क्रीन एक्ट्रेस है, जिसे देखने के बाद लोगों को हैरानी हुई. इतना ही नहीं बल्कि यूजर्स मुश्किल से उन्हें पहचान पाए. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर किस हसीना का वीडियो वायरल हो गया है, जिनका लुक इतना बदल गया कि वो पहचान में भी नहीं आ रही हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…

किस एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल?

दरअसल, जिस हसीना का वीडियो वायरल हुआ है, वो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी अभिनेत्री भूमिका चावला हैं. फिल्म ‘तेरे नाम’ की पॉपुलर एक्ट्रेस भूमिका लुक देखने के बाद लोग आसानी से उन्हें नहीं पहचान पाए. जहां कुछ लोग अभिनेत्री को पहचान नहीं पा रहे हैं, तो कुछ इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

यूजर्स ने किए कमेंट्स

भूमिका चावला के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि हे भगवान, इतने सालों बाद, लेकिन वो अभी भी बेहद खूबसूरत हैं. दूसरे यूजर ने कहा कि राधे भाई ऑन टॉप. तीसरे यूजर ने लिखा कि वो बहुत डाउन टू अर्थ हैं. एक अन्य यूजर ने कहा कि इनको कोई कैसे भूल सकता है. इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं.

फैमिली के साथ नजर आई भूमिका

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भूमिका अपने पति के साथ है. इस वीडियो में उनके बच्चे भी साथ ही नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस अपने पेट डॉग को लिए हुए दिख रही हैं. इसके अलावा को पैप्स के कैमरे के सामने फोटोज देती भी नजर आईं. भूमिका के इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. हालांकि, सालों बाद उनका बदला लुक देख कुछ लोग हैरान भी हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Rohan Acharya कौन हैं? जिनको डेट कर रही Deepika Padukone की बहन

First published on: Nov 29, 2025 09:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola