Sally Kirkland Death News: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सैली किर्कलैंड का 84 की उम्र में निधन हो गया है. अपनी दमदार एक्टिंग के लिए एक्ट्रेस ऑस्कर में भी नॉमिनेटेड हो चुकी थीं. वहीं साल 1987 में उनकी ‘अन्ना’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इस फिल्म ने एक्ट्रेस को स्टार बना दिया था. कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस के पैर में चोट लगने की खबर भी सामने आई थी. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिस केयर में रखा गया था. अब उनके निधन की खबर से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है.
पिछले महीने लगी थी चोट
वैरायटी के अनुसार सैली किर्कलैंड के करीबी ने उनके निधन की पुष्टि की है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. बता दें उनके GoFundMe पेज के अनुसार अक्टूबर में एक्ट्रेस को पैर में चोट लगी थी और उनकी पसलियां भी टूट गई थी. चोट लगने के बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था. इस वजह से उन्हें डिमेंशिया भी हो गया था.
यह भी पढ़ें: Dharmendra हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, जिंदगी की जंग लड़कर घर वापस लौटे हीमैन
250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
सैली किर्कलैंड ने अपने करियर में 250 से ज्यादा फिल्में दी हैं. फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस ने टेलीविजन में भी काम कर ऑडियंस का दिल जीता. साल 1987 में आई उनकी ‘अन्ना’ फिल्म इतनी मशहूर हुई थी कि ऑडियंस के दिल में सैली किर्कलैंड का किरदार छप गया था. उन्हें अपनी शानदार एक्टिंग के लिए ऑस्कर में भी नॉमिनेट किया गया था. ऑस्कर नॉमिनेट होने के बाद एक्ट्रेस ने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया था. उन्होंने कहा था कि ऑस्कर समारोह में शामिल होकर मुझे सिंड्रेला जैसे फील हुआ था.
यह भी पढ़ें: एक्टर गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, बेहोश होने के बाद अस्पताल में हुए भर्ती; दोस्त ने दी जानकारी
कौन थीं सैनी किर्कलैंड?
सैली किर्कलैंड का जन्म 31 अक्टूबर 1941 में न्यूयॉर्क में हुआ था. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. वहीं मॉडलिंग के बाद उन्होंने साल 1961 में थिएटर जगत में भी काम किया और एक्टिंग जगत में अपनी पहचान बनाई. सैली किर्कलैंड हॉलीवुड में 1989 में आई ‘कोल्ड फीट’, ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’, 1991 में आई ‘जेएफके’, 2003 में ‘आई ब्रूस ऑलमाइटी’ और 1991 में आई हॉरर फिल्म ‘द हॉन्टेड’ जैसी कई फिल्में दे चुकी हैं.
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines