Actor Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) 58 साल के हो चुके हैं। अभी भी दबंग खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर बने हुए हैं। उनके अब तक अफेयर तो कई हुए लेकिन शादी नहीं हो पाई। कई बार शादी के करीब पहुंचकर भाईजान का घर बंसते-बंसते रह गया। एक्टर की सारी गर्ल फ्रेंड्स ने तो शादी कर ली लेकिन वो कुंवारे के कुंवारे रह गए। सलमान खान आखिर शादी क्यों नहीं कर रहे हैं? ये सवाल तो अक्सर ही उनसे पूछ लिया जाता है, एक्टर भले ही जवाब न दें लेकिन इस बार उनके पिता ने ये राज खोल दिया है।
सलमान क्यों नहीं करते शादी?
सलमान खान ने अब तक घर क्यों नहीं बसाया इसका खुलासा खुद सलीम खान (Salim Khan) ने किया है। साथ ही सलीम खान ने ये भी रिवील किया है कि सलमान खान को अक्सर कैसी लड़कियां पसंद आती हैं। सलीम ने अपने एक बयान में साफ कहा है कि सलमान को लड़कियां तो पसंद आ जाती है लेकिन वो बात शादी तक नहीं लेकर जाते। इसके पीछे क्या कारण हो सकता है वो भी रिवील हो गया है। सलीम खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
सलमान खान को चाहिए कैसी लड़की?
अपने एक पुराने बयान में सलीम खान ने बेटे सलमान को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने खुलासा किया कि सलमान आसानी से रिलेशनशिप में तो आ जाते हैं लेकिन उनमें शादी करने की हिम्मत नहीं है। उनका स्वाभाव बेहद सिंपल है और वो आसानी से लड़कियों से अट्रैक्ट हो जाते हैं। लेकिन वो सभी लड़कियां जो सलमान खान की जिंदगी में आती हैं वो करियर को लेकर कॉन्शियस होती हैं। सभी को काम करना होता है और वो सब सलमान के लिए वो नहीं कर सकतीं जो उनकी मां करती है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT के घर से क्या जेल जाएंगी वड़ा पाव गर्ल? दर्ज हुई FIR, संगीन है मामला
पार्टनर में कौन-सी खूबी ढूंढते हैं सलमान?
सलीम का दावा है कि सलमान अपनी पार्टनर में अपनी मां की झलक ढूंढ़ते हैं और वो चाहते हैं कि उनकी वाइफ भी उनका और उनके बच्चों का वैसा ही ख्याल रखे जैसे उनकी मां रखती है। हालांकि, कोई भी लड़की वो सब नहीं कर सकती। ऐसे में सलमान खान हर बार अकेले ही रह जाते हैं। बता दें, कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय और संगीता बिजलानी संग सलमान खान का रिश्ता रहा है लेकिन हर बार उन्हें रिश्ते में दर्द ही मिला है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines