Salim Khan on Writing Script For Salman Khan: आज की पीढ़ी सलीम खान को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन लेखक के तौर पर अपने समय में सलीम खान का सिक्का चलता था। उनका नाम ही काफी होता था किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए। सलीम खान ने कई फिल्मों की स्क्रिप्ट और डायलॉग्स लिखे जो पर्दे पर सुपरहिट भी रहीं। अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना के दौर में सलीम-जावेद की राइटर जोड़ी ने खूब नाम कमाया।
सलमान की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री से पहले सलीम ने जावेद अख्तर के साथ अपनी फिल्मों से हिंदी सिनेमा को एक नई दिशा दी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उन्होंने कभी खुद अपने बेटे सलमान खान के लिए कोई स्किप्ट क्यों नहीं लिखी। एक बार खुद सलीम खान ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था।
सलीम-जावेद का बेहतरीन काम
साल 1970 के दशक में सलीम-जावेद की जोड़ी ने ‘एंग्री यंग मैन’ के रूप में पहचान बनाई। उनकी कहानियों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और उन्हें सबसे लोकप्रिय फिल्म लेखकों में से एक बना दिया। सलीम खान ने ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘शोले’ और ‘यादों की बारात’ जैसी क्लासिकल फिल्मों में अपने डायलॉग्स से चार चांद लगा दिए।। लेकिन 1982 में सलीम-जावेद की जोड़ी के टूटने के बाद, सलीम ने सिर्फ कुछ चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर काम किया और पिछले कुछ सालों से वो लेखन से काफी दूर हैं।
सलीम खान ने बताया कारण
एक बार खुद सलमान और उनके भाई अरबाज-सोहेल ने कहा कि वो अपनी फिल्मों पर अपने पिता से सलाह लेते हैं, लेकिन पिता सलीम ने उनके लिए कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं लिखी। इसके पीछे का कारण खुद सलीम खान ने साल 2014 में इंदु मिरानी से बातचीत में बताया था। सलीम खान ने कहा था कि अगर वो दूसरे निर्माताओं को अपनी स्क्रिप्ट सुनाना करना शुरू करते हैं, तो ये स्वाभाविक है कि लोग ये सोचते हैं कि अगर स्क्रिप्ट इतनी अच्छी है, तो उन्होंने इसे अपने बेटे सलमान के साथ क्यों नहीं बनाया।
सलीम खान ने साफ किया कि अगर वो अपने बेटे सलमान के साथ हर फिल्म बनाने लगें, तो ये उनके लिए एक बड़ा जोखिम होगा। सलीम खान को दरअसल सलमान खान के साथ काम करने में एक डर भी रहता है। उन्होंने कहा, ‘अगर सलमान के साथ काम किया और फिल्म हिट हो गई, तो ये हो जाएगा कि फिल्म में सलमान थे तो हिट तो होनी ही है, लेकिन अगर फ्लॉप हुई, तो माना जाएगा कि डैडी की फिल्म थी इसलिए नहीं चली।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss ने बदला खेल, अब ये दो चलाएंगे जेल! अविनाश-आफरीन से छिनी पावर
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
12 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
13 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
14 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
16 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
17 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
17 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
18 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines