Salman Khan Produced Chillar Party Gets FilmFare Award: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें अवॉर्ड की भी जरूरत नहीं होती, वो देखते ही फैंस उन फिल्मों को हिट घोषित कर देते हैं। साल 2011 में आई फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। फिल्म को देखने के बाद फैंस और क्रिटिक्स का शानदार रिएक्शन देखने को मिला था। इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था सलमान खान ने और फिल्म में रणबीर कपूर भी एक हिट गाने पर परफॉर्म करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म ने यूं तो 3 नेशनल अवॉर्ड्स जीते थे लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिलीज से पहले इसे फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल गया था। चलिए आपको बताते हैं आखिर ऐसा कैसे हुआ था।
सलीम खान ने रखी थी फिल्म की स्क्रीनिंग
सलमान खान बच्चों से कितना प्यार करते हैं, ये तो सभी ही जानते हैं। ऐसे में सलमान खान ने एक फिल्म को-प्रोड्यूस की थी- चिल्लर पार्टी। पिता सलीम खान ने इस फिल्म की स्क्रीनिंग को होस्ट किया था। फिल्म की खास स्क्रीनिंग के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स देखने को मिले थे, जिनमें पूरा खान परिवार भी शामिल था। इस दौरान फिल्म देखने के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान को फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आ गई कि उन्होंने निर्देशक विकास बहल और नितेश तिवारी को फिल्मफेयर पुरस्कार दे दिया था। सलीम खान को अब तक कुल 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं, ऐसे में उन्होंने अपनी फिल्म ‘जंजीर’ के लिए मिले फिल्मफेयर अवॉर्ड को ‘चिल्लर पार्टी’ के मेकर्स को देने का फैसला किया था। इस तरह फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसे फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल गया।
कैसी है फिल्म की कहानी?
‘चिल्लर पार्टी’ एक ऐसी फिल्म है जो मासूम बच्चों के एक ग्रुप की कहानी को बयां करती है। ये बच्चे चंदन नगर कॉलोनी में एक साथ बड़े हो रहे होते हैं। बच्चे अपनी शैतानी से सभी का दिल जीतने में कामयाब रहे थे लेकिन फिल्म में उन्हें एक बड़े राजनेता के खिलाफ भी लड़ना पड़ा था। फिर भी वो सभी एकजुट होकर इस मुसीबत का सामना करते हैं और ये साबित करते हैं कि उनकी छोटी सी दुनिया में भी बड़े-बड़े पहाड़ हिलाने की ताकत है।
इस फिल्म की कहानी न सिर्फ मनोरंजन करती है, बल्कि ये बच्चों के साहस और एकजुटता का भी संदेश देती है। ये दर्शाती है कि छोटे बच्चे भी अपने अधिकारों और अपनी बातों के लिए खड़े हो सकते हैं, चाहे हालात कितने ही मुश्किल क्यों न हों। फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करती है और इसे क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद किया था।
यह भी पढ़ें: Akansha Ranjan Kapoor कौन? क्रिकेटर संग उड़ी डेटिंग की अफवाह, आलिया से खास रिश्ता
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
15 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines