रिलीज से पहले ही इस फिल्म को मिल गया था फिल्मफेयर अवॉर्ड, Salman Khan की भी हुई थी तारीफ

Salman Khan Produced Chillar Party Gets FilmFare Award: सलमान खान की प्रोड्यूस की हुई फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ तो आपने देखी ही होगी, इस फिल्म से जुड़ा एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा है, चलिए आपको बताते हैं।

Salman Khan With Chillar Party Team

Salman Khan With Chillar Party Team

Salman Khan Produced Chillar Party Gets FilmFare Award: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें अवॉर्ड की भी जरूरत नहीं होती, वो देखते ही फैंस उन फिल्मों को हिट घोषित कर देते हैं। साल 2011 में आई फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। फिल्म को देखने के बाद फैंस और क्रिटिक्स का शानदार रिएक्शन देखने को मिला था। इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था सलमान खान ने और फिल्म में रणबीर कपूर भी एक हिट गाने पर परफॉर्म करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म ने यूं तो 3 नेशनल अवॉर्ड्स जीते थे लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिलीज से पहले इसे फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल गया था। चलिए आपको बताते हैं आखिर ऐसा कैसे हुआ था।

विज्ञापन

सलीम खान ने रखी थी फिल्म की स्क्रीनिंग

सलमान खान बच्चों से कितना प्यार करते हैं, ये तो सभी ही जानते हैं। ऐसे में सलमान खान ने एक फिल्म को-प्रोड्यूस की थी- चिल्लर पार्टी। पिता सलीम खान ने इस फिल्म की स्क्रीनिंग को होस्ट किया था। फिल्म की खास स्क्रीनिंग के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स देखने को मिले थे, जिनमें पूरा खान परिवार भी शामिल था। इस दौरान फिल्म देखने के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान को फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आ गई कि उन्होंने निर्देशक विकास बहल और नितेश तिवारी को फिल्मफेयर पुरस्कार दे दिया था। सलीम खान को अब तक कुल 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं, ऐसे में उन्होंने अपनी फिल्म ‘जंजीर’ के लिए मिले फिल्मफेयर अवॉर्ड को ‘चिल्लर पार्टी’ के मेकर्स को देने का फैसला किया था। इस तरह फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसे फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल गया।

विज्ञापन

कैसी है फिल्म की कहानी?

‘चिल्लर पार्टी’ एक ऐसी फिल्म है जो मासूम बच्चों के एक ग्रुप की कहानी को बयां करती है। ये बच्चे चंदन नगर कॉलोनी में एक साथ बड़े हो रहे होते हैं। बच्चे अपनी शैतानी से सभी का दिल जीतने में कामयाब रहे थे लेकिन फिल्म में उन्हें एक बड़े राजनेता के खिलाफ भी लड़ना पड़ा था। फिर भी वो सभी एकजुट होकर इस मुसीबत का सामना करते हैं और ये साबित करते हैं कि उनकी छोटी सी दुनिया में भी बड़े-बड़े पहाड़ हिलाने की ताकत है।

विज्ञापन

इस फिल्म की कहानी न सिर्फ मनोरंजन करती है, बल्कि ये बच्चों के साहस और एकजुटता का भी संदेश देती है। ये दर्शाती है कि छोटे बच्चे भी अपने अधिकारों और अपनी बातों के लिए खड़े हो सकते हैं, चाहे हालात कितने ही मुश्किल क्यों न हों। फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करती है और इसे क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ